हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है : प्रियंका गांधी

New Delhi, 26 नवंबर . संविधान दिवस के मौके पर Thursday को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा कवच है, जो हमें स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है और हर एक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है. संविधान का निर्माण करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों को नमन. आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे. सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद! जय संविधान.

Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारा संविधान हर भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है. गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं और आदिवासियों समेत हर नागरिक के अधिकारों का यह सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है. आइए, संकल्प लें कि हम अपने संविधान की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे. समस्त प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं. डॉ. बीआर. अंबेडकर सहित सभी महान विभूतियों को सादर नमन, जिन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. आइए, संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प मजबूत करें. संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने पोस्ट में लिखा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधारस्तंभ भारतीय संविधान को सादर नमन. संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने India के संविधान को अंगीकृत किया था. आइए, संकल्प लें कि न किसी के अधिकारों का हनन होने देंगे और न ही सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा भाईचारे की भावना को कमजोर पड़ने देंगे.

–

डीकेएम/पीएम