
New Delhi, 23 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को New Delhi में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी Government की नीतियों और प्रयासों के केंद्र में देश के युवा हैं. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चिन्मय अमृत महोत्सव के आयोजन में भी युवाओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.
Prime Minister ने बताया कि अनेक युवा स्वयंसेवकों ने लगभग 300 दिनों में 40 हजार किलोमीटर की यात्रा की और इस दौरान एक लाख से अधिक युवाओं से संपर्क स्थापित किया. उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
Prime Minister ने कहा, “हमारे उपनिषदों का कथन ‘वयं अमृतस्य पुत्राः’ है. इसका मतलब है कि हम अमृत की संतानें हैं. ये संकल्पना केवल आध्यात्मिक दर्शन नहीं है, यह हमारा सांस्कृतिक विश्वास भी है. इसका अर्थ है कि हमारी चेतना अमर है. हमारा ज्ञान और बोध अमर है. इसी बोध के कारण ये India भी हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है, क्योंकि India शब्द का अर्थ ही यही है कि जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हो. इसीलिए जब देश की आजादी के 75 वर्ष का अवसर आया तो मेरे मन में विचार आया कि हमें इस अवसर को विकसित India का प्रेरणा मंच तो बनाना ही है और हमें India के उस स्वरूप को जीवंत करना है, जो अमृत विचारों को जीना जानता है.”
पीएम ने कहा, “मैंने उस उत्सव को ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने का आह्वान किया था. समय के साथ-साथ एक के बाद एक अद्भुत यात्राएं उस संकल्प से जुड़ती चली जा रही हैं. कितने ही आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने इस दौरान अपनी यात्रा के अहम पड़ावों पर ‘अमृत संकल्प’ लिए और अब चिन्मय मिशन भी अमृत महोत्सव के रूप में India के अमृतकाल के अभियान से जुड़ रहा है. India के संकल्पों की असली ताकत यही है. यही तो हमारे ‘अमृतस्य पुत्राः’ होने का प्रमाण है.”
Prime Minister ने कहा, “हमारे वेदों का ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः’ आह्वान है. इसका मतलब है कि राष्ट्र का हित चाहने वाले हम लोग राष्ट्र को जागृत और उन्नत बनाएं. स्वामी चिन्मयानंद ने अपना पूरा जीवन इसी मंत्र को लेकर जिया. वे जितनी श्रद्धा से आध्यात्मिक विषयों पर बोलते थे, उतनी ही तत्परता से वे राष्ट्र के विषयों पर भी मुखर होकर व्याख्यान देते थे. हमारा राष्ट्र ही हमारी संस्कृति की जन्मभूमि है. राष्ट्र ही हमारे अस्तित्व का आधार है. स्वामी जी ने हमेशा यह शिक्षा दी. हम अपनी आध्यात्मिक उन्नति को व्यक्तिगत उन्नति से जोड़ें और व्यक्तिगत उन्नति को राष्ट्र की प्रगति का माध्यम बनाएं.”
पीएम ने कहा, “India के लोगों को India के प्रति स्वाभिमान से भरना स्वामी जी का मिशन था. उन्होंने हमारे शास्त्रों के ज्ञान को जनसामान्य तक पहुँचाने का अभियान शुरू किया. आज उनके उस संकल्प का परिणाम हमें दिखाई दे रहा है. चिन्मय मिशन के प्रयासों से आज लाखों युवा India के सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर का काम कर रहे हैं. ये युवा भारतीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचा रहे हैं. गुरुदेव का ये योगदान India के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. 2015 में मुझे उनकी स्मृति में एक विशेष सिक्का जारी करने का सौभाग्य मिला था. मैंने तब भी कहा था कि स्वामी जी का जीवन ज्ञान, कर्म और भक्ति का अद्भुत संगम था.”
उन्होंने कहा, “उनके गुरु स्वामी शिवानंद ने उन्हें आशीर्वाद दिया था. उन्होंने अपना पूरा जीवन उसी भाव में जिया. उनकी वाणी में आत्मविश्वास और आंतरिक बल था. वह हर किसी के हृदय पर उनके विचारों की छाप छोड़ जाती थी. महान लोगों का मिशन उनके बाद भी सजीव रहता है.”
–
एसडी/एएस
Skip to content