हनोई पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत वियतनामी नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

हनोई, 1 नवंबर . India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल Sunday को आधिकारिक दौरे पर वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे. इस दौरे में एनएसए ‘भारत-वियतनाम एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत वियतनामी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.

मई में वियतनाम के President तो लाम की India यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया था.

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट किया, “वियतनाम में आपका स्वागत है. India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आधिकारिक दौरे पर हनोई पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान वह वियतनामी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे, जो भारत-वियतनाम ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के अनुरूप होगी.”

27 अक्टूबर को Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने New Delhi में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान वियतनाम की सांसद ‘माई डुंग थाई क्विन्ह’ और संसदीय मैत्री समूह के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी.

इस बैठक में दोनों पक्षों ने संसदीय सहयोग बढ़ाने, संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने और व्यापार, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की.

ओम बिरला ने विश्वास जताया कि इस तरह के संवाद से दोनों देशों के संसदीय संबंध मजबूत होंगे तथा India और वियतनाम की पुरानी दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी. बैठक में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और BJP MP दिलीप सैकिया भी मौजूद थे.

सितंबर में India और वियतनाम ने अपनी ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तथा ‘रक्षा उद्योग सहयोग’ को मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा की थी.

यह बातचीत New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और वियतनाम के उप रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल ‘गुयेन ट्रुओंग थांग’ के बीच हुई थी.

दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी.

–

एवाई/एबीएम