हनी सिंह को बोहेमिया ने बताया भाई, मेहमाननवाजी के लिए सिंगर को कहा शुक्रिया

Mumbai , 22 अक्टूबर . रैपर बोहेमिया ने सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर social media पर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने हनी सिंह और उनकी मां को खास मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया.

बोहेमिया ने खुद को और अपनी पत्नी को मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताते हुए हनी सिंह को अपना भाई बताया.

बोहेमिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”मैं और मेरी पत्नी आपकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए आभारी हैं. मेरे भाई हनी और उनकी मां को धन्यवाद. ढेर सारा प्यार और सम्मान.”

बता दें कि बोहेमिया का असली नाम रोजर डेविड है. उन्होंने और हनी सिंह ने ‘सवाल पूछदी’ गाने में साथ काम किया है. यह गाना 2025 के आखिर में रिलीज हुए हनी सिंह के बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट ’51 ग्लोरियस डेज’ का हिस्सा था. इस प्रोजेक्ट में कुल 51 ट्रैक शामिल थे.

बोहेमिया Pakistanी-अमेरिकी सिंगर, सॉन्गराइटर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. उन्हें देसी हिप-हॉप इंडस्ट्री के शुरुआती और अहम कलाकारों में गिना जाता है. उनके एल्बम ‘पैसा नशा प्यार’ को खास पहचान मिली थी. इसे किसी बड़े म्यूजिक लेबल से रिलीज होने वाला पहला फुल-लेंथ पंजाबी रैप एल्बम माना जाता है.

बोहेमिया ने Bollywood फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ का टाइटल ट्रैक परफॉर्म किया था. साल 2011 में उन्होंने अक्षय कुमार की पहली हॉलीवुड प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्रेकअवे’ के लिए भी एक गाना तोहफे के तौर पर दिया था.

बोहेमिया ने 2019 में अपने ईपी ‘स्कल एंड बोन्स: वॉल्यूम 2’ का तीसरा सिंगल ‘उम्मीद’ रिलीज किया था. इसके अगले महीने उन्होंने पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला के साथ ‘सेम बीफ’ गाने में काम किया. उनका अप्रैल 2022 में पांचवां स्टूडियो एल्बम ‘आई एम आईकॉन’ रिलीज हुआ, जिसका म्यूजिक दीप जंडू ने तैयार किया था. साल 2024 में उन्होंने अपना छठा स्टूडियो एल्बम ‘रैप स्टार रीलोडेड’ रिलीज किया, जिसमें 10 ट्रैक शामिल थे.

–

पीके/एबीएम