
New Delhi, 27 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वांछित भगोड़े राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से India वापस लेकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. राजेश केशव आचार्य के अलावा, सीबीआई ने Friday को ‘रेड नोटिस’ वाले एक अन्य वांछित भगोड़े विकास अग्रवाल को यूएई से India वापस लाने में सफलता प्राप्त की है.
सीबीआई ने Friday को जारी अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि राजेश केशव आचार्य, कर्नाटक Police द्वारा दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था. यह घटना जुलाई 2002 की है, जब उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मनोहर शेट्टी की हत्या कर दी थी. इसके बाद वह 2019 में India से भाग गया था. इस मामले में राजेश केशव आचार्य सहित सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है.
कर्नाटक Police के अनुरोध पर एनसीबी, New Delhi ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था. इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे India को सौंप दिया. वह Friday को Mumbai पहुंचा, जहां कर्नाटक Police ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है.
बता दें कि India में इंटरपोल के लिए ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के रूप में काम करने वाली सीबीआई, अंतरराष्ट्रीय Police सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘भारतपोल’ के जरिए देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को India वापस लाया गया है, जिनमें 2026 में वापस लाए गए 77 भगोड़े भी शामिल हैं.
–
डीके/
Skip to content