
हजारीबाग, 30 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग के मटवारी इलाके स्थित एक होटल में Thursday देर रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी. फायरिंग में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया, जबकि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वारदात के बाद गैंगस्टर राहुल दुबे के नाम से social media पर एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है.
जानकारी के अनुसार, हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर कोर्रा थाना की Police घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. Police होटल तथा आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
social media पर जारी पोस्ट में दावा किया गया है कि होटल मालिक अभय सिंह द्वारा राहुल दुबे के फोन कॉल और संदेशों की अनदेखी किए जाने के कारण होटल को निशाना बनाया गया. पोस्ट में अभय सिंह को धमकी दी गई है कि वह उससे संपर्क करे, अन्यथा अगली बार उसके घर या परिवार के सदस्यों पर हमला किया जा सकता है.
पोस्ट में हजारीबाग के कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे उससे संपर्क और कथित समझौते के बिना अपना कारोबार न करें. इसमें न्यू बिरसा साइडिंग में कथित अवैध कोयला उत्खनन का मुद्दा उठाते हुए संजय करमाली और सोनाराम मांझी पर अवैध रूप से कोयला उठाने का आरोप लगाया गया है. पोस्ट में Police और प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग के साथ कुछ अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है.
फिलहाल Police social media पोस्ट की प्रामाणिकता और गोलीबारी में राहुल दुबे की कथित भूमिका की जांच कर रही है. फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए Police cctv फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. गैंगस्टर राहुल दुबे का गिरोह Jharkhand के रांची, रामगढ़ और हजारीबाग सहित विभिन्न इलाकों में सक्रिय है. गिरोह द्वारा कोयला कारोबारियों, बिल्डरों तथा अन्य व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.
Police सूत्रों के अनुसार, वह कथित तौर पर विदेश में रहकर social media पोस्ट, व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए अपने नेटवर्क के संपर्क में रहता है. हाल के दिनों में रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा Police ने अलग-अलग छापेमारी अभियानों में इस गिरोह से जुड़े कई संदिग्ध सदस्यों और शूटरों को गिरफ्तार किया है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content