हजारीबाग में झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

हजारीबाग, 22 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की Thursday को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर सुबह करीब 10 बजे हुई. गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या वजह थी, फिलहाल Police की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के आवास पर गोली चलने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो निरंजन महतो फर्श पर गिरे पड़े मिले. अस्पताल ले जाने के पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद उरीमारी ओपी की Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेजने की तैयारी चल रही है.

Police घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली कैसे चली और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था. Police यह भी जांच कर रही है कि गोली चलने के पीछे दुर्घटना, हथियार के इस्तेमाल में चूक या कोई अन्य कारण तो नहीं था. निरंजन महतो Jharkhand Police के जवान थे और झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया की सुरक्षा में तैनात थे. उनकी मौत के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली किस हथियार से चली और उस समय हथियार किसके पास था. संबंधित लोगों से पूछताछ के जरिए भी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, Police अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. मौत की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मामले की जांच में महत्वपूर्ण होगी.

–

एसएनसी/एसके