हजारीबाग में जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका

हजारीबाग, 24 सितंबर . हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी के सांझा कट के पास जंगल की झाड़ियों से Wednesday देर शाम करीब 30 से 35 वर्ष की महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. प्रारंभिक जांच में महिला के माथे पर गोली लगने का निशान मिला है.

गर्दन के पास साड़ी का किनारा और रूमाल भी लिपटा मिला है. Police हत्या के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है. शव मिलने की सूचना इलाके में फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के इलाके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया इसके करीब सात से आठ दिन पुराना होने की संभावना है. लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण शव काफी गल चुका है. इसी वजह से तत्काल महिला की पहचान करना मुश्किल हो रहा है.

Police आसपास के थाना क्षेत्रों से पिछले कुछ दिनों में लापता हुई महिलाओं की जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा महिला की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है.

Police के अनुसार, महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा. माथे पर मिले निशान और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है. दुष्कर्म की पुष्टि भी पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी.

पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा. Police ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचितों में कोई महिला पिछले एक सप्ताह से लापता है, तो इसकी जानकारी चौपारण Police को दें.

एसएनसी/