
हजारीबाग, 23 अक्टूबर . Jharkhand हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हजारीबाग में आक्रोश और तनाव का माहौल गहरा गया है. अधिवक्ता का शव Thursday को हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 304 में फंदे से लटका मिला था.
मृतका के मायके वालों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है.
Police का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट और अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. परिजनों के आग्रह पर Police ने Friday को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है. मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होती और मामले का पूरा सच सामने नहीं आता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि Police ने जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना की सूचना खुद मृतका के पति ने ‘डायल 100’ पर फोन कर दी थी. उसने Police को यह जानकारी दी थी कि वह फिलहाल पलामू में है और लौटकर आ रहा है, लेकिन घटना के बाद से वह Police के सामने उपस्थित नहीं हुआ है.
बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा. Friday को रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया में वीडियोग्राफी व पारदर्शिता और फरार आरोपी पति की त्वरित गिरफ्तारी की मांग का समर्थन किया.
इस दौरान वहां मौजूद परिजनों, वकीलों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद Police और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. विधायक ममता देवी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ ही समय पहले अनुष्का ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी और पति के साथ चल रहे गंभीर विवाद का जिक्र किया था.
परिवार का दावा है कि अनुष्का ने पहले भी कई बार अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने और घरेलू कलह की जानकारी दी थी. Police का कहना है कि हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content