
हजारीबाग, 11 सितंबर . Jharkhand के हजारीबाग शहर के पास स्थित छड़वा डैम के जंगल में Friday सुबह सेना के एक जवान का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी धनंजय कुमार (पिता- राजकुमार महतो) के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों ने Friday सुबह जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना Police को दी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया. Police ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ आसपास के इलाके की भी जांच की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
जवान ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, यह साफ नहीं हो पाया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
धनंजय के सेना में जवान होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर Police आगे की कार्रवाई करेगी. घटना की सूचना मिलते ही धनंजय के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. युवक की मौत की खबर से आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है.
Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि धनंजय डैम के जंगल में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था. उसके हाल के दिनों की गतिविधियों, परिवार और परिचितों से संपर्क तथा अन्य परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
–
एसएनसी/वीकेयू
Skip to content