
हजारीबाग, 21 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के बरही चौक पर Wednesday को एक सड़क हादसे में एक परिवार की दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं. सड़क पार कर रही एक महिला और उसके मासूम बेटे को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. महिला के साथ मौजूद उसके तीन अन्य बच्चे इस हादसे में बाल-बाल सुरक्षित बच गए. घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
Police और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार के गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित केवलिया गांव निवासी उर्मिला देवी (35) और उनके चार वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार के रूप में हुई है. उर्मिला देवी इन दिनों अपने चार बच्चों के साथ टाटीझरिया के खैरा-करमा स्थित मायके में दुर्गा पूजा मनाने आई थीं. Wednesday को वह त्योहार संपन्न होने के बाद बच्चों को लेकर अपने ससुराल बाराचट्टी लौट रही थीं.
इसी दौरान जब वे बरही चौक के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर बिखरे बच्चों के खिलौने और सामान इस खौफनाक हादसे का दर्द बयां कर रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार Police बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया.
वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक को Police ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे थाने ले आई है. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. Police ने स्थिति को संभालते हुए सुगम आवागमन बहाल किया.
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है. Mumbai में रहकर मजदूरी कर रहे महिला के पति दिनेश सिंह को भी इस हादसे की जानकारी फोन पर दे दी गई है. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content