
हजारीबाग, 19 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित एके इंटरनेशनल होटल के बाहर Thursday रात करीब 9.30 बजे अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का एक पर्चा भी मिला है. सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. Police घटनास्थल और आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और फायरिंग के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके. बरामद पर्चे की प्रामाणिकता और घटना में राहुल दुबे गिरोह की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. इससे पहले 13 नवंबर की देर शाम बरही थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एके इंटरनेशनल होटल के पास अपराधियों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. उस घटना के बाद भी मौके से राहुल दुबे गैंग के नाम का धमकी भरा पर्चा मिले था.
29 अक्टूबर की रात हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पर भी गोलीबारी हुई थी. वाहन सवार तीन से चार अपराधियों ने होटल के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की थी. इससे प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया था, हालांकि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया था. मटवारी की घटना के बाद social media पर एक पोस्ट जारी कर राहुल दुबे गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था.
उस पोस्ट में होटल संचालक अभय सिंह को कथित तौर पर संपर्क नहीं करने पर धमकी दी गई थी. क्षेत्र के कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी गई थी. इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने 6 नवंबर को उरीमारी जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था.
राहुल दुबे गिरोह का नाम रांची, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा सहित Jharkhand के विभिन्न इलाकों में रंगदारी और गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में सामने आता रहा है. Police इन मामलों में जांच और धरपकड़ अभियान चला रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content