
हजारीबाग, 1 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में आउटसोर्सिंग कंपनी के एक मैनेजर के अपहरण की घटना के बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर उन्हें कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है. Police ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में अपहरण के पीछे लेनदेन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की देर रात चार वाहनों पर सवार होकर आए अपराधी हजारीबाग के तापीन साउथ कोयला क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक को जबरन अपने साथ लिया और वहां से फरार हो गए. चार वाहनों के काफिले के साथ अपराधियों के पहुंचने और प्रबंधक को अगवा किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के Police अधीक्षक अमन कुमार ने Police की कई टीमों को सक्रिय किया. Police ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर तलाश शुरू की. लगातार अभियान के दौरान Police को कोडरमा में उनका पता चला, जहां से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
एसपी अमन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही Police ने तत्काल कार्रवाई की और कोडरमा से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Police के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला लेनदेन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अपहरण की वास्तविक वजह, वारदात में शामिल लोगों की संख्या और घटना की पूरी साजिश को लेकर अभी जांच जारी है. Police हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content