
हजारीबाग, 31 अगस्त . Jharkhand के हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के हेन्देगीर पाताल क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार में वर्चस्व को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को दामोदर नदी में फेंक दिया गया. वारदात के छह दिन बाद केरेडारी थाने की Police ने रामगढ़ के पास दामोदर नदी के बालू घाट से मृतक का सड़ा-गला शव बरामद किया है. Police ने Monday को मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी उसके दोस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोले गांव निवासी संदीप ठाकुर गत 25 अगस्त की सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो केरेडारी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की जांच के दौरान Police ने संदीप के दोस्त सन्नी गंझू को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
Police के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ में सन्नी ने आपसी रंजिश में संदीप को गोली मारने और शव को दामोदर नदी में बहाने का जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर Police ने चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दामोदर नदी से संदीप का शव बरामद किया, जिसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हेन्देगीर पाताल क्षेत्र में दामोदर नदी से हाईवा और ट्रैक्टरों के जरिए अवैध बालू का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जाता है, जहां वाहनों से टोकन मनी के नाम पर 500 से 1,000 रुपए तक की अवैध वसूली की जाती है.
क्षेत्र में इस कथित रंगदारी और वर्चस्व को लेकर अक्सर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं. बताया जा रहा है कि संदीप की हत्या भी इसी वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content