हजरतगंज हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में गोसाईगंज जेल में रहेंगी बंद

Lucknow, 22 अक्टूबर . Lucknow कोर्ट ने हजरतगंज हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद श्रद्धा दुबे को Police की कड़ी सुरक्षा में गोसाईगंज स्थित Lucknow जेल भेज दिया गया.

Thursday को Lucknow की हजरतगंज Police ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. Police ने कोर्ट से न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तीनों को 10 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया.

इस 10 दिन की न्यायिक अभिरक्षा के दौरान हजरतगंज Police को जेल के अंदर जाकर पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है. Police सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ का मुख्य फोकस फरारी के दौरान के 13 दिनों पर रहेगा.

Thursday को सुनवाई के दौरान हजरतगंज Police ने कोर्ट के समक्ष कई अहम सबूत पेश किए. Police ने जज के सामने तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद कर पेश किए. इसके अलावा कुछ एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड भी कोर्ट में दिखाए गए. Police का कहना है कि लगभग 13 दिनों की फरारी के दौरान श्रद्धा दुबे और उसके साथियों ने इन्हीं कार्ड्स का इस्तेमाल किया था.

Police अधिकारियों का मानना है कि इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कार्ड्स के जरिए फरारी के दौरान हुई लेन-देन और लोकेशन की अहम जानकारी मिल सकती है. Police अब इन गैजेट्स की फॉरेंसिक जांच भी कराएगी.

बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे मामले में Police लगातार सबूत जुटा रही है. फरारी के दौरान वह कहां-कहां रुकी, किसने उसकी मदद की और पैसों का इंतजाम कैसे हुआ. इन सभी बिंदुओं पर हजरतगंज Police जेल में पूछताछ करेगी.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद श्रद्धा दुबे को महिला Policeकर्मियों की मौजूदगी में गोसाईगंज जेल ले जाया गया. जेल प्रशासन ने बताया कि उन्हें सामान्य कैदियों की तरह ही रखा जाएगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 दिन बाद होगी. तब तक Police को जेल में पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है. Police का कहना है कि पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं.

–

एससीएच/