
Mumbai , 10 नवंबर . हाल ही में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लेजेंड’ का भव्य प्रीमियर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के मॉल ऑफ स्कैंडिनेविया में आयोजित किया गया. इस विशेष आईमैक्स प्रीमियर में दिग्गज Actor अनुपम खेर और स्वीडन में India के राजदूत अनुराग भूषण सहित भारी संख्या में दर्शक शामिल हुए थे.
Actor अनुपम खेर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रीमियर की रात का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि प्रीमियर में उन्होंने स्वीडिश भाषा में भाषण दिया था और फिल्म देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू थे और वे India संस्कृति की जमकर सराहना कर रहे थे.
उन्होंने लिखा, “स्वीडन में रामायण का प्रीमियर.”
अनुपम खेर ने बताया कि प्रीमियर में उन्होंने स्वीडिश भाषा में भाषण दिया था. Actor ने लिखा, “स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड’ के स्वीडिश प्रीमियर की ये तस्वीरें शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. मैंने अपना भाषण स्वीडिश भाषा में एक लाइन से शुरू किया, ‘आज शाम स्टॉकहोम में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.’”
उन्होंने आगे लिखा, “सच कहूं, तो प्रीमियर में मुझे सच में बहुत खुशी हो रही थी. India में 41 साल और 556 फिल्मों के बाद, पहली बार फिल्म ‘आउट ऑफ फैशन’ के जरिए स्वीडिश सिनेमा का छोटा सा हिस्सा बनना भी मेरे लिए बेहद खास था.”
स्वीडन में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड’ के प्रीमियर में India के राजदूत अनुराग भूषण भी मौजूद थे. अनुपम खेर ने लिखा, “स्वीडन में India के राजदूत अनुराग भूषण जी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे और मेरे भाषण को सबके सामने पेश किया. उनकी गर्मजोशी और प्यारी मौजूदगी ने इस शाम को और भी खास बना दिया. फिल्म में कथावाचक और जटायु के तौर पर, इस शानदार सिनेमाई सफर का हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है. रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह प्यार, त्याग, परिवार, कर्तव्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हर देश, हर भाषा और हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ता है. इस कालातीत भारतीय महाकाव्य को स्वीडन में मनाते देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था.”
Actor ने बताया कि फिल्म देखने के बाद स्वीडन में भी लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने लिखा, “जब फिल्म खत्म हुई, तो लोगों की आंखों में आंसू थे, वो मेरे पास आए, मेरा हाथ पकड़कर मुझे रामायण की कहानी सुनाने और जटायु का किरदार निभाने के लिए धन्यवाद कहने लगे. मैं पूरी तरह से भावुक हो गया. India से बनी एक फिल्म को यहां लोगों से जुड़ते देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ.”
उन्होंने फिल्म की बाकी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, सोनी पिक्चर्स, एसएफ स्टूडियोज, Bollywood बायो स्वीडन और उन सभी को बधाई, जिन्होंने इस फिल्म को स्वीडिश सिनेमाघरों तक पहुंचाया और इस खास शाम को मुमकिन बनाया.भारतीय होने पर गर्व है. जय श्री राम.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content