
गौतमबुद्धनगर, 6 अक्टूबर . स्विस परिसंघ के President गाइ पार्मोलिन Tuesday को करीब 65 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. President के दौरे को लेकर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. उत्तर प्रदेश Government की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा समेत प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्विस President और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया.
एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश Government की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने President गाइ पार्मोलिन का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान अधिकारियों ने स्विस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भी स्वागत किया. दौरे के दौरान एयरपोर्ट के अवनी बोर्ड रूम में President गाइ पार्मोलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के समक्ष नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया. प्रस्तुतीकरण में एयरपोर्ट के विकास, आधुनिक सुविधाओं, यात्री सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई.
इस अवसर पर President गाइ पार्मोलिन ने भी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया. प्रस्तुतीकरण के बाद स्विस President, उनकी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल में शामिल चयनित अधिकारियों ने एयरसाइड तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का निरीक्षण किया. वहीं, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन और बैगेज रिक्लेम समेत विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया. अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट की सुविधाओं और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. एयरपोर्ट परिसर में भारतीय संगीत की धुनों के बीच स्विस प्रतिनिधिमंडल का समूह छायाचित्र भी लिया गया.
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधुनिक यात्री सुविधाओं और यहां विकसित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं को करीब से देखा. निर्धारित कार्यक्रम पूरा होने के बाद स्विस President और उनका प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब दो बजे एयरपोर्ट परिसर से रवाना हुआ. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है. यह कंपनी स्विस परिसंघ की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. ऐसे में स्विस President का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा India और स्विट्जरलैंड के बीच विमानन, तकनीक, निवेश और औद्योगिक सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
स्विस President के साथ आए करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी के अलावा India में स्विट्जरलैंड की राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे. उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. एयरपोर्ट के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अतिरिक्त हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक, कारोबारी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.
स्विस परिसंघ के President के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर रहा. एयरपोर्ट के विकास में स्विस कंपनी की प्रमुख भूमिका होने के कारण यह दौरा India और स्विट्जरलैंड के बीच तकनीकी विशेषज्ञता तथा निवेश सहयोग का भी महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है.
इस अवसर पर यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, Police आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन सहित जिला प्रशासन, प्राधिकरण और Police के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content