
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर . India में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन की India यात्रा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नौ साल में किसी स्विस President का यह पहला India दौरा है और अगले तीन दिनों में उनकी Prime Minister Narendra Modi, बिजनेस और साइंस जगत के दिग्गजों से अहम मुलाकातें होंगी.
राजदूत माया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन का India में बहुत-बहुत स्वागत है. इस अहम राजकीय दौरे पर New Delhi में आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी की बात है. नौ साल में किसी स्विस President का यह पहला India दौरा है.”
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”अगले तीन दिनों में कई अहम बातचीत और बैठकें होंगी. इनमें Prime Minister Narendra Modi, बिजनेस और साइंस जगत के प्रमुख लोगों के साथ मुलाकातें शामिल हैं. इसके अलावा भारत-ईएफटीए प्रॉस्पेरिटी समिट भी खास रहेगा, जहां टीईपीए (व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता) लागू होने की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी.”
President परमेलिन की India यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब India और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को लागू हुए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है. स्विस President ने अपनी यात्रा को इस समझौते की पहली वर्षगांठ के संदर्भ में दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने का अवसर बताया है.
India पहुंचे President परमेलिन ने Monday को President भवन में उनके सम्मान में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौरा इस बात पर जोर देने का एक बेहतरीन मौका है कि स्विट्जरलैंड और India दोनों इस रिश्ते को कितनी अहमियत देते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के रिश्ते लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी भरोसे और सम्मान पर टिके हुए हैं. उन्होंने कहा कि मेरा यह दौरा हमारी करीबी, व्यापक और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने और गहरा करने तथा मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है.
समारोह के बाद Prime Minister मोदी ने New Delhi के हैदराबाद हाउस में स्विट्जरलैंड के President गाइ परमेलिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और इसके बाद द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, Prime Minister मोदी और President परमेलिन क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों पर India और स्विट्जरलैंड के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे.
–
एवाई/पीएम
Skip to content