
Mumbai , 24 नवंबर . गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिग्गज Actor कबीर बेदी ने अपनी एक खास याद social media पर शेयर की. उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुबह के समय की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वहां का आध्यात्मिक माहौल उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को इतना छू गया था कि सभी की आंखों में आंसू आ गए.
इसके साथ ही उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी.
कबीर बेदी ने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”मैं अपनी पिछली स्वर्ण मंदिर यात्रा की एक याद साझा कर रहा हूं. यह तस्वीर सुबह की रोशनी में ली गई थी. यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा ने हम सभी को भावुक कर दिया था और हमारी आंखों में आंसू आ गए थे. गुरु बाबा नानक जी का आशीर्वाद हमेशा आप सभी पर बना रहे.”
Actor ने आगे गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने लिखा, ”गुरु नानक देव जी के पवित्र गुरुपर्व के अवसर पर उनकी समानता, करुणा, विनम्रता और सेवा की शिक्षाएं हम सभी को सही रास्ता दिखाएं और प्रेरित करें. आइए, हम उनकी ओर से दिए गए ‘इक ओंकार’ के संदेश को याद करें, जिसका अर्थ है कि पूरी सृष्टि का रचयिता एक है और समस्त सृष्टि उसी का रूप है. सभी को प्यार और शुभकामनाएं.”
बता दें कि गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे. उन्होंने पूरी दुनिया को एकता, भाईचारे, समानता और एक ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया. उनकी शिक्षाओं में जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी इंसानों को बराबर समझने की बात कही गई है. हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को उनकी जयंती यानी गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. इसे प्रकाश पर्व और गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है.
–
पीके/एबीएम
Skip to content