
New Delhi, 20 अक्टूबर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर Prime Minister Narendra Modi ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना से समाज के उत्थान के लिए किया कार्य है.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है.
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है. अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त व सुदृढ़ करेगी.
वहीं Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्स पोस्ट के जरिए को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
‘एक्स’ पोस्ट में सीएम फडणवीस ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्र सेवा, मानवीय मूल्यों और विकसित India के दृढ़ संकल्प के साथ काम करने वाले सभी स्वयंसेवकों और सेविकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं.”
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिन के इस अवसर पर उन सभी स्वयंसेवकों को मनपूर्वक शुभकामनाएं जो राष्ट्रसेवा, मानवीय मूल्यों और विकसित India के संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं.
एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में सीएम फडणवीस ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस पर राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करने वाले सभी समर्पित स्वयंसेवकों और सेविकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं.”
बता दें कि इस साल आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और इस मौके पर नागपुर में Tuesday को विजयादशमी उत्सव का भी आयोजन किया गया है.
–
एएस
Skip to content