‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

New Delhi, 1 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली में Thursday को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान किया गया. अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए इन स्वच्छता अभियानों में कई Union Minister, BJP MP और विधायक शामिल हुए.

दिल्ली के सफदरजंग मकबरे में Thursday को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए. इस दौरान विधि कार्य विभाग और विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. श्रमदान के जरिए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया. ऐतिहासिक स्मारक सफदरजंग मकबरे में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया. ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2026 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा.

इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज पहुंचे. कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने झाड़ू लगाई और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया.

प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के के साथ गार्गी कॉलेज आया हूं. बच्चे जिनसे अभी मैं बात कर रहा था, जो एनएसएस, एनसीसी से जुड़े हुए हैं, स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, बच्चों ने स्वच्छता में भाग लेने का ऐलान किया है और अभी भी कर रहे हैं. यहां स्वाभाविक रूप से बहुत सफाई है. मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं. तो, इसके अलावा, मैंने बच्चों से भी इस बारे में पूछा. मुझे लगता है कि अगर इस कॉलेज के आसपास के इलाके को भी साफ रखा जाए, तो यह एक बहुत बड़ा संदेश होगा.”

उधर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और Union Minister हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में राजधानी के करीब 2500 स्थानों पर सफाई की गई. इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में राजा राम कोहली मार्ग और साईं भवन के पास भी अभियान चलाया गया.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “Prime Minister जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की 22 राज्यों की Governmentें जनता के साथ मिलकर लगातार स्वच्छता के काम को कर रही हैं. Prime Minister ने 2014 में लाल किले से स्वच्छता की बात करके इसको एक आंदोलन बनाया.”

भाजपा के ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत साउथ दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ईस्ट ऑफ कैलाश में सफाई अभियान का नेतृत्व किया. वहीं, दिल्ली Government में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी के जीवन पार्क में सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई और अभियान में योगदान दिया.

दिल्ली के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान चलाया. इसमें आरके पुरम विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा, साउथ जोन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह और एनडीआरएफ के डीजी पीयूष आनंद सहित कई लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया. ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया गया. एनडीआरएफ और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक Lok Sabha निर्वाचन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस पर एक महीने का सेवा संकल्प अभियान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देशभर में शुरू किया जा रहा है. आज पूरे देश में सेवा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सफाई करेंगे, श्रमदान करेंगे. मैं भी अपनी यहां चांदनी चौक Lok Sabha निर्वाचन क्षेत्र के अजमेरी गेट, देशबंधु गुप्ता पार्क में आया हूं और यहां मैंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया है.”

–

डीसीएच/