
New Delhi/जमशेदपुर, 11 नवंबर . जमशेदपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. India Government के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में जमशेदपुर को Jharkhand का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है.
Wednesday को New Delhi में आयोजित भव्य समारोह में देश की President द्रौपदी मुर्मू ने Jharkhand के आधिकारिक शिष्टमंडल को इसके लिए पुरस्कार और मोमेंटो से सम्मानित किया. राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने Government की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया. इस अवसर पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा) के निदेशक सूरज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
मंच पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय शहरी एवं आवासन सचिव सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे. यह बड़ी उपलब्धि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार किए जा रहे प्रशासनिक प्रयासों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है.
शहर में घर-घर से कचरा उठाने, कचरे को उसके स्रोत पर ही सूखा और गीला अलग-अलग करने, सड़कों व नालों की नियमित सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया गया. इसके साथ ही, ठोस कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए पुख्ता व्यवस्था विकसित की गई है.
स्वच्छता की इस पूरी व्यवस्था की कड़ी निगरानी और कचरा संग्रहण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया. कचरा उठाने वाले वाहनों की लाइव ट्रैकिंग जीपीएस के जरिए की गई, जबकि क्यूआर कोड मॉनिटरिंग और जीआईएस आधारित डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से सफाई सेवाओं पर पैनी नजर रखी गई.
इसके अलावा, कचरे के समुचित निस्तारण के वास्ते मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कंपोस्टिंग और बायोमेथेनेशन संयंत्रों के विकास पर तेजी से काम किया गया. पुराने पड़े कचरे के ढेरों के वैज्ञानिक निष्पादन की दिशा में भी अहम कदम उठाए गए.
–
एसएनसी/एएमटी
Skip to content