
जबलपुर, 14 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा है कि यदि हम स्वच्छता के प्रतीक झाड़ू का सम्मान नहीं करते हैं, तो मां लक्ष्मी का हमें आशीर्वाद नहीं मिलता.
Chief Minister मोहन यादव ने Saturday को जबलपुर के मानस भवन में आयोजित “सफाई मित्र सम्मान” समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की. Chief Minister यादव ने स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों को स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
उन्होंने कहा कि संस्कारधानी, न्याय की नगरी और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से इस नगर का समय बदला है. संगमरमर की नगरी भेड़ाघाट की पहचान रखने वाला हमारा जबलपुर अब स्वच्छता की नगरी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है. यह परमात्मा की अद्भुत कृपा है. पूरे देश में जबलपुर सबसे स्वच्छ नगरों की श्रेणी में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है.
Chief Minister यादव ने आगे कहा कि स्वच्छता की मिसाल जब भी कहीं देखने को मिलेगी, तो वह हमारे अपने जबलपुर से मिलेगी. सच कहूं, जब मेरा जबलपुर आने का कार्यक्रम बना, तो हमने कहा कि कर्मयोगी को प्रणाम अवश्य करेंगे, जिनके कारण यह अवसर मिला. आप सभी जबलपुरवासियों का हृदय से अभिनंदन है. एक बात सच है कि हमारी संस्कृति में स्वच्छता का कितना महत्व है, यह दीपावली के पर्व से भी स्पष्ट होता है.
उन्होंने कहा कि दीपावली पर जब हम मां महालक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो वहां स्वच्छता के प्रतीक झाड़ू का भी विशेष महत्व होता है. हमारी मान्यता है कि यदि हम स्वच्छता के इस प्रतीक को सम्मान नहीं देते, तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता. वास्तव में, हमारी संस्कृति इतनी समृद्ध और महान है कि वह स्वच्छता को भी पूजा और संस्कार का अभिन्न अंग मानती है.
Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ ही उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान करने के लिए नमस्ते योजना भी शुरू की है. हमने सफाई कर्मियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराने का निर्णय भी लिया है.
उन्होंने आगे कहा, “जबलपुर-Bhopal -इंदौर-उज्जैन के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर की मैंने घोषणा की है. आरजीपीवी के तीन हिस्सों में एक विश्वविद्यालय जबलपुर में भी स्थापित होने वाला है. इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.”
Chief Minister यादव ने Friday को ग्वालियर के कार्यक्रम में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि ग्वालियर सहित इंदौर-देपालपुर, उज्जैन, देवास और बुदनी ने सफाई के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं. राज्य Government वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए तत्पर है.
–
एसएनपी/एएस
Skip to content