स्मैट 2026: बड़ौदा ने रोका राजस्थान का विजय रथ, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ने भी दर्ज की जीत

New Delhi, 20 नवंबर . सैयद मुश्ताक अली (स्मैट) 2026 में Friday को बड़ौदा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Rajasthan का विजय रथ रोका. वहीं, Haryana और Himachal Pradesh ने भी एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की.

Rajasthan बनाम बड़ौदा : ग्रुप ए के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Rajasthan ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. Rajasthan की तरफ से महिपाल लोमरोर ने 33 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, मुकुल चौधरी ने 39 और रोहन राजभर ने 38 रनों का योगदान दिया. हालांकि बड़ौदा ने 183 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. रसिख सलाम डार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, जितेश शर्मा ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए.

Haryana बनाम रेलवे : ग्रुप बी के मैच में Haryana ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 246 रन बनाए. यशवर्धन दलाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, अंकित कुमार ने महज 21 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. 247 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे की पूरी टीम 180 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से रवि सिंह ने सर्वाधिक 75 रन बनाए. Haryana की ओर से राहुल तेवतिया ने 30 रन देकर 4 विकेट झटके, तो युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Himachal Pradesh बनाम पुडुचेरी: Himachal Pradesh ने ग्रुप सी के मैच में पुडुचेरी को 5 विकेट से हराया. पुडुचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. टीम की ओर से परमेश्वरन शिवरमन ने शानदार बैटिंग करते हुए 26 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अंकित शर्मा ने 45 रन बनाए. हालांकि, Himachal Pradesh ने 183 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल किया. कप्तान पुखराज मान ने 41 गेंदों में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, वैभव शर्मा ने 26 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया.

–

एसएम/