
Mumbai , 8 नवंबर . टीवी के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आने वाली Actress रावी गुप्ता ने अपनी को-स्टार और पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी की जमकर तारीफ की. रावी ने स्मृति को एक बेहतरीन प्रोफेशनल बताते हुए कहा कि वह अपना Political रूतबा कभी भी शूटिंग सेट पर नहीं दिखाती.
से खास बातचीत में रावी गुप्ता ने स्मृति ईरानी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. जब उनसे पूछा गया कि स्मृति की Political पृष्ठभूमि और उनकी पेशेवर पहचान का शूटिंग के दौरान उनके काम करने के तरीके पर कितना असर पड़ता है? इस पर रावी ने कहा, ”स्मृति बेहद मिलनसार और गर्मजोशी से पेश आने वाली महिला हैं. वह अपने Political रुतबे को कभी सेट पर लेकर नहीं आतीं. वह बेहद सरल और स्पष्ट स्वभाव की हैं. मैंने कभी भी स्मृति को अपने रुतबे का दिखावा करते हुए नहीं देखा.”
बातचीत के दौरान रावी से ने पूछा कि शो के खत्म होने की खबर सुनकर स्मृति ईरानी की क्या प्रतिक्रिया थी. इस पर उन्होंने बताया कि शो के आखिरी दिनों में स्मृति काफी भावुक हो गई थीं.
रावी ने कहा, “उनका किरदार आइकॉनिक बन चुका है और वह तुलसी हैं. मैंने शूटिंग के आखिरी दिन के कई वीडियो और रील्स देखे हैं. मुझे लगता है कि उस दिन स्मृति समेत सेट पर मौजूद हर कोई भावुक था. यह शो उनके करियर और जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा रहा है. इसलिए वह पल काफी गहरा और भावुक करने वाला था.”
रावी ने बताया कि कलाकारों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि यह एक सीमित अवधि का शो होगा. इसलिए सभी को पता था कि शो खत्म होगा. शूटिंग के आखिरी कुछ दिनों में सभी को इस बात का एहसास होने लगा था कि अब विदाई का समय करीब है. खासतौर पर दिवाली सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया था.
उन्होंने कहा, “जब हम शूटिंग के आखिरी दिनों में पहुंचे, तो हमें पता था कि जल्द ही पैकअप होने वाला है लेकिन जिस दिन हमने दिवाली सीक्वेंस शूट किया, वह दिन खास तौर पर भावुक कर देने वाला था. सेट का माहौल बाकी दिनों से बिल्कुल अलग था. सभी लोग बाकी दिनों के मुकाबले शांत थे. खुशी तो थी लेकिन साथ ही इस बात का एहसास भी था कि कुछ खत्म होने जा रहा है. हर कोई थोड़ा उदास था.”
–
पीके/पीएम
Skip to content