
जींद, 23 सितंबर . Haryana भाजपा प्रमुख अर्चना गुप्ता ने स्मृति ईरानी को Haryana का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का Haryana का प्रभारी बनना पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है. साथ ही, उन्होंने डॉ. भोला सिंह को Haryana का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दीं और उनके मार्गदर्शन में काम करने की बात कही.
समाचार एजेंसी से बातचीत में अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्मृति ईरानी लोकप्रिय नेता हैं और देश की महिलाओं के बीच उनका अलग जुड़ाव है. स्मृति ईरानी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं. वह गैर-गांधी परिवार से आने वाली ऐसी नेता हैं, जिन्होंने अमेठी से राहुल गांधी को हराकर Lok Sabha में प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद उन्होंने केंद्र Government में कैबिनेट मंत्री के रूप में दो कार्यकाल तक जिम्मेदारी संभाली. स्मृति ईरानी राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी काम कर चुकी हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ उन्हें दो राज्यों का प्रभारी भी बनाया गया है. वह स्मृति ईरानी को Haryana की धरती पर स्वागत और अभिनंदन करती हैं और उनके मार्गदर्शन में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगी.
Haryana भाजपा प्रमुख ने बुलंदशहर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डॉ. भोला सिंह को भी Haryana का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि डॉ. भोला सिंह राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. वह अपने प्रभारी और सह-प्रभारी के मार्गदर्शन में Haryana में पार्टी के लिए अच्छा काम करने का पूरा प्रयास करेंगी.
स्मृति ईरानी के Haryana की संस्कृति से परिचित होने को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन्हें केवल Haryana ही नहीं, बल्कि पूरे India की संस्कृति की जानकारी है. स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं और अलग-अलग राज्यों में उनका प्रवास रहा है. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी स्मृति ईरानी कई बार Haryana आ चुकी हैं. इसलिए Haryana की संस्कृति को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
अर्चना गुप्ता ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की. ऐसे समय में अलग-अलग देशों के जहाज स्टेट ऑफ हॉर्मुज में खड़े थे, लेकिन India में महिलाओं की रसोई का गैस सिलेंडर एक दिन या एक घंटे के लिए भी बंद नहीं हुआ. उन्होंने इसे Prime Minister Narendra Modi की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि India की बेटियां और बहनें Prime Minister को लगातार आशीर्वाद देती हैं.
–
Skip to content