
New Delhi, 28 अगस्त . रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर Prime Minister Narendra Modi Lok Sabha अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.”
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा,”भाई-बहन के आपसी स्नेह और भरोसे के पर्व रक्षाबंधन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और अपनत्व के अटूट रिश्तों का प्रतीक है. रक्षाबंधन केवल एक रक्षा-सूत्र बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, प्रेम और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है. हमारी संस्कृति में रक्षा का अर्थ केवल बहन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनकी गरिमा, उनके अधिकारों और उनके सपनों की रक्षा का भी संकल्प है. जब समाज की हर बेटी, हर बहन सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगी, तभी हमारा राष्ट्र और अधिक सशक्त बनेगा. इसी संदेश के साथ एक बार फिर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन बंधन के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ प्रदान करे.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “येन बद्धो बलि: राजा दानवेन्द्रो महाबल: . तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल .. सभी बहनों को भाई-बहन के अगाध स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! रक्षाबंधन के इस स्नेहिल पर्व पर सभी बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो तथा स्नेह की अनमोल डोर से बंधा ये पवित्र रिश्ता और मजबूत हो, यही कामना है.”
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है. इस पावन पर्व रक्षा बंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
ओपी/एएस
Skip to content