
Mumbai , 15 नवंबर . Actor अमित साध ने फिल्मों में काम करते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. कभी किसी फिल्म ने उन्हें नई पहचान दी, तो कभी किसी प्रोजेक्ट से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले. अब वह बिजनेस रियलिटी शो ‘कल के करोड़पति – शुभ लाभ’ से जुड़े हैं.
उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री और स्टार्टअप की दुनिया भले ही अलग-अलग हों, लेकिन दोनों में मेहनत, जोखिम और अनिश्चितता काफी हद तक एक जैसी है. यहां भी लोग सालों तक अपने सपने पर काम करते हैं और फिर एक ऐसे मौके का इंतजार करते हैं, जो उनकी जिंदगी बदल सकता है.
अमित साध इस शो में होस्ट और मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. शो से जुड़ने के अपने अनुभव के बारे में से बात करते हुए Actor ने बताया कि यहां उन्हें स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और उद्यमियों से सीधे मिलने और उनकी जिंदगी को करीब से समझने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि इन लोगों की कहानियां सुनकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर की याद आई.
अमित ने कहा, ”इस शो के लिए मुझसे प्रणव ने संपर्क किया था. वह चाहते थे कि मैं सिर्फ एक होस्ट बनकर शो का हिस्सा न बनूं, बल्कि अपने निजी सिद्धांतों और जीवन में अपनाए गए मूल्यों को भी इसमें लेकर आऊं. मुझे यह विचार पसंद आया और मैंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का फैसला किया.”
शो के अनुभव को लेकर अमित ने कहा, ”मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा. स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और उद्यमियों के साथ बातचीत के दौरान मुझे उनकी जिंदगी की कहानियों, संघर्ष और चुनौतियों को करीब से महसूस करने का मौका मिला. मैंने फिल्म इंडस्ट्री और स्टार्टअप की दुनिया, दोनों को एक ही नजर से देखा, क्योंकि दोनों जगह बहुत कुछ हिट और मिस पर निर्भर करता है. एक फिल्म आपको ऊपर उठा देती है, तो दूसरी आपको तोड़ भी सकती है.”
Actor ने आगे कहा, ”स्टार्टअप फाउंडर्स को अपने आइडिया निवेशकों के सामने पेश करते देखकर मुझे उनके पीछे की मेहनत का अंदाजा हुआ. किसी बिजनेस आइडिया को एक प्रेजेंटेशन में समझाना आसान नहीं होता. उसके पीछे कई सालों की तैयारी, मेहनत और उम्मीदें जुड़ी होती हैं. जब मैंने इन लोगों को अपने काम के बारे में बताते देखा, तो मुझे लगा कि यह भी उनकी अपनी जिंदगी की कहानी है. जिस तरह एक Actor किसी फिल्म के लिए लंबे समय तक मेहनत करता है, उसी तरह एक उद्यमी भी अपने आइडिया को हकीकत में बदलने के लिए लगातार कोशिश करता है.”
अमित ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि ‘कल के करोड़पति – शुभ लाभ’ देशभर के दर्शकों से जुड़ पाएंगे. इस शो में सिर्फ बिजनेस और निवेश की बातें नहीं हैं, बल्कि इसमें लोगों के सपने, भावनाएं और सफलता पाने के लिए किए गए संघर्ष भी देखने को मिलेंगे. मुझे लगता है कि भारतीय दर्शक ऐसी कहानियों से आसानी से जुड़ते हैं, जिनमें किसी इंसान की मेहनत और उसके सपनों को पूरा करने का सफर दिखाया जाता है.”
शो में अपनी भूमिका को लेकर अमित ने कहा, ”मैं अपने असली व्यक्तित्व के साथ ही दर्शकों के सामने आना चाहता हूं. मैं अपने करियर में हमेशा सम्मान और गरिमा को महत्व देता आया हूं और इस शो में भी इन्हीं मूल्यों को बनाए रखना चाहता हूं.”
–
पीके/एएस
Skip to content