स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान

Mumbai , 6 नवंबर . Actor पंकज त्रिपाठी जल्द ही आगामी फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे. उनका कहना है कि वे दीपावली के पर्व को सादगी और अपनों के साथ मनाना पसंद करते हैं.

Actor ने के साथ बातचीत में बताया कि उनके घर में दीपावली का उत्सव हमेशा से ही शांत तरीके से मनाया जाता है, जिसमें दीये जलाए जाते हैं, घर का बना खाना बनता है और लक्ष्मी पूजा होती है. उन्होंने कहा, “दीपावली हम इस साल सादगी भरे अंदाज में ही मनाएंगे. हम हर साल ऐसी सादगी से बीवी-बच्चों के साथ मनाते आए हैं. घर में 10 मिट्टी के दीये जलते हैं, घर का खाना बनता है, दीया-बाती भी जलती है और लक्ष्मी जी की पूजा होती है. लक्ष्मी जी हमारे जीवन में और सबके जीवन में बनी रहें और सब सुखी-संपन्न रहें.”

वहीं, Actress अदिति राव हैदरी ने बताया कि इस साल वह दीपावली का पर्व अपने पति और Actor सिद्धार्थ के साथ मनाएंगी, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उनके पति दीपावली उत्सव के वक्त अमेरिका में शूटिंग के लिए गए थे, जिस वजह से दोनों साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे.

उन्होंने कहा, “पिछले साल सिद्धार्थ दीपावली के समय अमेरिका में शूट कर रहे थे, लेकिन इस साल वो यहीं हैं. तो मैं बहुत खुश हूं. हम साथ रहेंगे और उम्मीद है कि प्रमोशन के बाद घर भी जा पाएंगे.”

दोनों कलाकार जल्द ही ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है.

Actor जल्द ही अदिति राव हैदरी के साथ ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है.

फिल्म की कहानी Lucknow के एक ढलती उम्र के कुंवारे और एलिजिबल बैचलर रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ी पुश्तैनी हवेली में अकेले रहते हैं. घर के कामकाज की देखरेख के लिए रंजन एक विज्ञापन निकालते हैं, जिसके जवाब में दिल्ली से एक हाउस हेल्प के रूप में अदिति राव हैदरी का किरदार निभाने वाली उनके घर आती है, जिससे उनकी शांत ज़िंदगी में रोमांस, हंसी-मजाक और सस्पेंस का बवंडर आता है.

वरुण वी शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा ने लिखे हैं, जबकि डायलॉग बृजेंद्र काला ने लिखे हैं. इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं अली अब्बास जफर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. ‘पारिवारिक मनोरंजन’ अदिति और पंकज की साथ में पहली फिल्म है, जो 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

–

एनएस/एएस