
New Delhi, 15 नवंबर . दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना प्रदूषण को लेकर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि Government की पोल एक दलित युवा ने खोल दी है. Government ने करोड़ों रुपए का विज्ञापन देकर दिखाया कि उसने यमुना को साफ कर दिया है, लेकिन उस युवा ने पांच मिनट का वीडियो बनाकर दिखा दिया कि यमुना इतनी प्रदूषित है कि उसके अंदर हजारों मछलियां मर गईं. इससे Government बौखला गई.
उन्होंने कहा कि Government ने यह जांच करने के बजाय कि मछलियां क्यों मरीं और प्रदूषण कहां से आ रहा है, वीडियो बनाने वाले युवक को ही गिरफ्तार कर लिया. जब आम आदमी पार्टी के लोग वहां पहुंचे, तब उसे छोड़ना पड़ा.
भारद्वाज ने कहा कि वह ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं कि यमुना प्रदूषित है. जो भी पूर्वांचली भाई-बहन छठ पूजा में अपने बच्चों को वहां ले जाएंगे और अगर बच्चे वहां का पानी पी लेंगे, तो वे बीमार पड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा को जो करना है, वह कर लें. जहां मुकदमा करना है, कर लें. वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे.
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी ठेकेदारी डालने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों पर दबाव बनाया गया कि कांवड़ यात्रा तभी होने दी जाएगी, जब वे भाजपा में शामिल होंगे. यही स्थिति छठ पूजा में भी देखने को मिल रही है. जो छठ पूजा समितियां दशकों से छठ पूजा कराती आ रही हैं, उन्हें फंड नहीं दिया गया. उनसे कहा गया कि अगर वे भाजपा में आएंगे, तो ही उन्हें फंड मिलेगा. अगर वे भाजपा में आएंगे, तो ही उन्हें छठ समिति में रखा जाएगा, वरना उन्हें निकाल दिया जाएगा. भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के लोग यह काम खुलेआम कर रहे हैं. उनका मकसद पहले धार्मिक स्थलों पर कब्जा करना है और फिर चंदे की चोरी करना है, जैसा कि राम मंदिर के मामले में देखा गया.
दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की बढ़ती बिक्री पर भारद्वाज ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग Government के झूठे एक्यूआई आंकड़ों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. Government झूठे आंकड़े दिखा रही है कि दीपावली में प्रदूषण नहीं हुआ, पटाखों से प्रदूषण नहीं होता और एक्यूआई कम हो गया है.
उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि Government झूठी है और फ्रॉड है, इसलिए उसके आंकड़ों को नहीं मानते. लोगों को अपनी आंखों से प्रदूषण दिख रहा है और अपनी सांसों से महसूस हो रहा है. इसलिए लोगों ने अपने घरों के लिए उपकरण खरीद लिए हैं. इसका मतलब है कि Government का झूठ जनता को समझ में आ रहा है.
मोती नगर में एक कपड़े के दुकान के ट्रायल रूम से एक युवती का शव मिलने के मामले पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में पूरी तरह जंगलराज है. यहां की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. दिल्ली Police मजाक का विषय बन चुकी है.
उन्होंने कहा कि बच्चों को डंडे मारने हों तो दिल्ली Police सबसे आगे है. महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने में भी Police के लोग सबसे आगे हैं. कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जांच में Police की कोई रुचि नहीं है. सिर्फ रिश्वत जहां मिले, वहां Police काम करने को तैयार है. जहां Political दबाव आ जाए, वहां काम करने को तैयार है. ईमानदारी से काम करने वाले अफसर अब बहुत कम बचे हैं.
–
पीआईएम/
Skip to content