
Mumbai , 1 सितंबर . टेलीविजन Actor जैन इमाम ने Monday को बताया कि वे कुछ दिनों के लिए social media से ब्रेक ले रहे हैं. Actor स्पष्ट किया कि वे खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.
Actor जैन इमाम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि असल जीवन का आनंद लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं. Actor ने लिखा, “कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम से दूरी बना रहा हूं. घबराने की कोई बात नहीं है, बस social media से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को रिचार्ज करना चाहता हूं और स्क्रीन से हटकर जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं.”
Actor जैन इमाम का मानना है कि कभी-कभी social media से दूर रहकर असल जिंदगी का आनंद भी लेना जरूरी होता है. उन्होंने लिखा, “कभी-कभी social media के शोर से दूर जाकर, लोगों से डिस्कनेक्ट होकर असल जिंदगी में मौजूद रहने में भी आनंद आता है.”
Actor ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रहे हैं न कि किसी को अनफॉलो. उन्होंने लिखा, “मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रहा हूं, लेकिन मैंने किसी को अनफॉलो नहीं किया और न ही किसी को हटा रहा हूं, इसलिए मेरी खामोशी को गलत मत समझिएगा. मैं जल्द ही वापस आऊंगा. तब तक आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं. धन्यवाद.”
Actor जैन इमाम के पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे. कई यूजर्स कमेंट कर Actor के social media पर वापसी का इंतजार की बात कह रहे हैं. जैन इमाम की बात करें, तो वे भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने Actorओं में शुमार हैं.
जैन इमाम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एमटीवी के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय शो कैसी ये यारियां से की थी, जिसमें उन्होंने ‘अभिमन्यु ठक्कर’ का किरदार निभाया था. इस रोल से उन्हें शुरुआती पहचान मिली थी.
मुख्य Actor के तौर पर उन्हें जी टीवी के शो ‘टशन-ए-इश्क’ से बड़ा ब्रेक मिला था. इसमें उन्होंने ‘युवराज (युवी) लूथरा’ का एक ग्रे-शेड (नकारात्मक) किरदार निभाया. इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका का गोल्ड अवार्ड भी मिला था.
इसके अलावा, जैन इमाम ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और पॉइजन 2, क्रैश और नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था.
–
एनएस/पीएम
Skip to content