सोशल मीडिया ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं अमिताभ बच्चन, बताया क्यों लिखना कर दिया कम

Mumbai , 12 अक्टूबर . social media पर ट्रोलिंग अब मशहूर हस्तियों (सेलेब्स) के जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है. चाहे कोई छोटा कलाकार हो या बड़ा, हर किसी को कभी न कभी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है. इसी बीच, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी social media पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए कंटेस्टेंट विनम्र ने Actor से नेगेटिविटी से निपटने के लिए उनसे सलाह मांगी, तब Actor ने बताया कि जेन जी के लिए आलोचनाओं को संभालना अक्सर मुश्किल हो जाता है. शो के दौरान विनम्र ने मेगास्टार से कहा, “मैं तो आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूं कि social media पर आप आलोचना को हैंडल कैसे करते हैं? जैसे मेरी ऐज ग्रुप के लोगों को क्रिटिसिज्म बिल्कुल हैंडल करना नहीं आता और नहीं हो पाता.”

Actor ने बताया कि कैसे शुरुआत में वे social media को अपने दिल की बात खुलकर कहने का एक जरिया मानते थे. उन्होंने आगे बताया कि यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. Actor ने बताया, “पहले हमने सोचा कि social media पर हम बिना सोचे समझे दिल की बात बोल सकते हैं. उसके बाद, जब हमने इसके कमेंट पढ़ने शुरू किया, तो हमने भी इस तरह से लिखना बंद कर दिया.”

Actor ने आगे बताया, “हमारे लिखे गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’ तो ऐसी-ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे देखकर बहुत अजीब लगता है और हमने अब इस तरह से लिखना ही छोड़ दिया.”

मेगास्टार ने अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए कहा, “और भाईसाहब एक बात बताएं आपको? जब से कम लिखना कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते चले जा रहे हैं.”

बिग बी की बात सुनकर पूरे स्टूडियो का माहौल बदल गया, सभी लोग Actor की बात सुनकर हंसने लगे.

बता दें, अमिताभ बच्चन ने साल 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और पिछले कई सालों से वे अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं.

–

एनएस/एएस