
New Delhi, 19 नवंबर . social media पर सोने में रेडियम पाउडर या अन्य धातुओं की मिलावट को लेकर वायरल हो रहे वीडियो के बीच ऑल बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष योगेश सिंगला ने उपभोक्ताओं से घबराने की बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है. Thursday को से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोने में मिलावट की आशंकाएं नई नहीं हैं और पिछले कई दशकों से इस तरह की बातें सामने आती रही हैं. हालांकि वर्तमान समय में हॉलमार्किंग और आधुनिक परीक्षण प्रणालियों के कारण ऐसी मिलावट को आसानी से पकड़ा जा सकता है.
से बातचीत में योगेश सिंगला ने कहा कि जब उन्होंने करीब 45 वर्ष पहले ज्वैलरी कारोबार में काम शुरू किया था, तब भी इस तरह की धातुओं के बारे में चर्चाएं होती थीं. उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने अतीत में सोने में इस प्रकार की धातुएं मिलाने को लेकर प्रयोग भी किए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए क्योंकि इन धातुओं को अत्यधिक उच्च तापमान पर पिघलाना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि ऐसी धातुएं आमतौर पर तस्करी के जरिए देश में आती हैं और मौजूदा समय में इन्हें सोने में मिलाना आर्थिक रूप से भी लाभकारी नहीं है. यही वजह है कि इस तरह की मिलावट की संभावना बेहद कम है.
आईबीजेए के अध्यक्ष ने आगे कहा, “यदि कोई मिलावट करने की कोशिश भी करे तो हॉलमार्किंग सेंटर, फायर असेइंग और एक्स-रे फ्लोरेसेंस (एक्सआरएफ) टेस्ट जैसी आधुनिक जांच प्रणालियां उसे आसानी से पकड़ लेती हैं.” उन्होंने बताया कि सोने की शुद्धता की जांच के दौरान सोना, चांदी और तांबे के अलावा मौजूद अन्य किसी भी धातु का पता लगाया जा सकता है.
उन्होंने कहा, “करीब 10 वर्ष पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद एसोसिएशन ने इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया था. उस समय सभी हॉलमार्किंग और टंच केंद्रों को निर्देश दिया गया था कि यदि सोने में सोना, चांदी और तांबे के अलावा कोई अन्य धातु जैसे इरिडियम, रूथेनियम, रेनियम या अन्य तत्व पाए जाते हैं तो उनकी जानकारी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए.”
योगेश सिंगला ने कहा कि हाल के दिनों में social media पर वायरल एक वीडियो के कारण उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बना है. हालांकि पिछले 45 वर्षों में इस तरह के कई दावे सामने आते रहे हैं और हर बार जांच में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई है. इसलिए लोगों को अपुष्ट social media दावों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए.
उन्होंने आगे उपभोक्ताओं को सलाह दी कि सोना खरीदते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदें और अधिकृत ज्वैलर से पक्का बिल अवश्य लें. उन्होंने कहा कि हॉलमार्किंग, बिल और प्रमाणित विक्रेता से खरीदारी ही ग्राहकों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी या मिलावट से सबसे बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है.
–
डीबीपी
Skip to content