सोनीपत से मुंबई तक हथियारों की सप्लाई, गैंगस्टर अनिल पंडित से जुड़े तार: दिल्ली पुलिस

New Delhi, 21 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के सिलसिले में दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में दो महिलाएं राधा और बबीता तथा दो पुरुष कुणाल और सुमित शामिल हैं. Police के मुताबिक, इन आरोपियों पर हथियारों की सप्लाई करने और उन्हें Mumbai पहुंचाने में मदद करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को Mumbai Police के हवाले कर दिया गया है. अब Mumbai Police इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

दिल्ली Police की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने से बात करते हुए बताया कि New Delhi रेंज की एक टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कुणाल Haryana के सोनीपत का रहने वाला है और वह गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में था. अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने अपने साथी सुमित के साथ अमृतसर जाकर एक तय स्थान से हथियार और कारतूस हासिल किए थे.

डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लिए थे. इसके बाद उसने अपनी साथी राधा की मदद से हथियार Mumbai पहुंचाए. राधा और बबीता ने Mumbai के दादर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग लड़के को हथियार सौंपे थे. यह घटनाक्रम 17 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे का बताया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपी 15 अक्टूबर को रवाना हुए थे और 17 अक्टूबर की सुबह Mumbai पहुंचे थे. जांच में यह भी सामने आया है कि कुणाल ने हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए राधा और बबीता की मदद ली थी. इसके साथ ही उसने राधा के साथ अपने निजी संबंधों का फायदा उठाकर उसे इस काम में शामिल किया. Mumbai Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद या सप्लाई किए गए हथियारों में से किसी का इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग में किया गया था या नहीं.

डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए कुणाल को करीब 70 हजार से 80 हजार रुपये मिले थे. इसमें से लगभग 10 हजार से 12 हजार रुपये बबीता को कूरियर के तौर पर काम करने के लिए दिए गए थे. कुणाल और सुमित सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि राधा और बबीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं. दोनों महिलाएं सोनीपत में रहकर काम करती थीं.

Police जांच में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपी इस विशेष काम के सिलसिले में पिछले दो से तीन सप्ताह के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. आरोप है कि कुणाल हथियारों की व्यवस्था करने, उन्हें Mumbai पहुंचाने और वहां संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देशों का पालन कर रहा था.

प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि कुणाल गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में था और दोनों एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन माध्यमों का इस्तेमाल करते थे. कुणाल को social media के जरिए निर्देश मिलते थे. इन निर्देशों में हथियार कहां से लेने हैं, उन्हें Mumbai कैसे पहुंचाना है और वहां किसे सौंपना है, जैसी बातें शामिल थीं.

डीसीपी ने यह भी बताया कि अनिल पंडित और हैरी बॉक्सर का नाम रणदीप मलिक गैंग से जुड़ा है. इस गैंग का नाम हाल के दिनों में जबरन वसूली के लिए फोन करने और गोलीबारी की घटनाओं में सामने आया है. कुणाल पहले भी अनिल पंडित के निर्देश पर पानीपत में हुई गोलीबारी की एक घटना में शामिल था.

–

डीएससी