सोनिया गांधी के बाबरी से जुड़े बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- मस्जिद से पहले मंदिर था

New Delhi, 8 नवंबर . केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर पलटवार करते हुए इतिहास का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि जब मुगल आए तो उन्होंने अयोध्या समेत कई जगहों पर मंदिर तोड़कर इमारतें बनाईं, लेकिन उससे पहले पूरे देश में बौद्ध धर्म का प्रभाव था, इसलिए बाबरी मस्जिद से पहले वहां मंदिर था और मंदिर से पहले बौद्ध मंदिर था.

आठवले ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए Maharashtra के सूखा पीड़ित किसानों को केंद्र और राज्य Government से मदद का भरोसा भी दिलाया.

आठवले ने कहा, “देश का इतिहास ऐसा रहा है कि जब यहां मुगल आए थे, तब अनेक क्षेत्रों पर उन्होंने कब्जा किया था. जो अयोध्या का परिसर है, उस परिसर पर भी उनका शासन था. उन्होंने जहां-जहां मंदिर थे, उन मंदिरों को ध्वस्त करके इमारतें बनाईं. उससे पहले का इतिहास यह है कि जब पूरे देश पर बौद्ध धर्म का प्रभाव था, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र सभी बौद्ध बने थे और सिद्धार्थ गौतम बुद्ध ने जो विश्व शांति का संदेश दिया था, उन्होंने अहंकार-मुक्त मानवों के निर्माण का प्रयास किया था. उस समय पूरे देश में बौद्ध धर्म का प्रभाव था, तब यहां सारे बौद्ध मंदिर थे. बाबरी मस्जिद के पहले, वहां जो मंदिर था, उसके पहले वहां बौद्ध मंदिर भी था. यह सारा इतिहास है. सोनिया गांधी ने जिस तरह से बताया कि बाबरी मस्जिद भी ऐतिहासिक थी, वहां कोई नई इमारत नहीं थी. जब यहां के हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ा मुद्दा बना, तब यह प्रश्न उठा.

रामदास आठवले ने कहा कि यह हमारी पार्टी की भूमिका हमेशा नहीं रही है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संदेश लेकर हम आए हैं. इस दीपावली के अवसर पर मैं सभी हिंदुओं, सभी बहनों और सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. देश खुशहाल हो, आगे बढ़े, देश की प्रगति अच्छी तरह हो, यही कामना है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि हमारे Maharashtra में इस बार भयंकर सूखा है और किसानों को इसका भारी नुकसान हुआ है. उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, वे बर्बाद हो चुके हैं. केंद्र Government ने भी Maharashtra के किसानों की मदद करने का वादा किया है. बीच में छह-छह हजार रुपए किसानों के खातों में दिए गए थे. पूरे देश के लगभग 17 करोड़ किसानों के खातों में पैसे पहुंचे थे. कम से कम 18,000 करोड़ रुपए किसानों को वितरित किए गए थे. उसमें Maharashtra के किसानों को भी फायदा हुआ है. Maharashtra Government भी किसानों के साथ है और उन्हें जो मुआवजा मिलना है, वह बहुत जल्द मिलेगा. मुझे लगता है कि ऐसी प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए किसानों को ताकत मिलनी चाहिए. केंद्र तथा राज्य Government उनके साथ हैं. दीपावली के इस अवसर पर मैं सभी किसानों, खेत मजदूरों, नौजवानों और सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 2024 में कांग्रेस पार्टी और विपक्ष हार तो गए, लेकिन उनकी सीटें बढ़ गई हैं. हमें उन पर आरोप लगाना चाहिए था, लेकिन हमने ऐसा आरोप नहीं लगाया. हमने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया. हमने यह कहा था कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने संविधान बदलने का मुद्दा बड़े पैमाने पर प्रचारित किया था और उसका नुकसान हमें हुआ था. इसके बावजूद भी हमारी Government देश में बनी है.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जिन्हें बहुमत मिलता है, उन्हें सत्ता चलाने का अधिकार होता है. लोकतंत्र में ‘वन मैन, वन वोट, वन वैल्यू’ का बहुत बड़ा महत्व है. मुझे लगता है कि सौ फीसदी मतदान होना चाहिए. मैंने Lok Sabha में दो बार यह मुद्दा उठाया था कि अनिवार्य मतदान का कानून बनना चाहिए. जिस तरह पश्चिम बंगाल में 96 फीसदी तक मतदान हो जाता है, उसी तरह सभी लोगों को मतदान करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह सही है कि राहुल गांधी बार-बार यह मुद्दा इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि उनके मन में बहुत बड़ा रोष है कि देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंची है. ऐसे में जब राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक बातें करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह देश के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं.

–

एबीएम