
New Delhi, 20 नवंबर . कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में वीर विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कथित अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणियों को लेकर शिवसेना नेता विष्णु गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में Police शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने सोनिया गांधी और पुस्तक के प्रकाशकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
विष्णु गुप्ता ने मीडिया को जारी बयान में आरोप लगाया कि पुस्तक के पृष्ठ संख्या 201 और 443 पर वीर सावरकर के ऐतिहासिक बलिदान पर सवाल उठाए गए हैं और उनके बारे में तथ्यहीन बातें लिखी गई हैं. उन्होंने कहा कि काला पानी की अमानवीय यातनाएं सहने वाले महान क्रांतिकारी वीर सावरकर का अपमान देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.
उन्होंने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे सदैव वीर सावरकर को अपना आदर्श मानते थे. ऐसे में पुस्तक में की गई टिप्पणियों से बालासाहेब ठाकरे के अनुयायियों, मराठी अस्मिता और करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं. शिवसेना नेता ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पुस्तक पर देशभर में तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.
विष्णु गुप्ता ने सोनिया गांधी और पुस्तक के प्रकाशकों से विवादित टिप्पणियों के लिए देशवासियों से तत्काल बिना शर्त माफी मांगने और आपत्तिजनक अंशों को पुस्तक से हटाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो शिवसेना के कार्यकर्ता इसके विरोध में देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.
इससे पहले कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर उठे विवाद, शिवसेना नेता शाइना एनसी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़े जाने के मामले प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने सावरकर के अंग्रेजों से संबंधों का उल्लेख करते हुए सोनिया गांधी के लेखन का बचाव किया. साथ ही, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी की राहुल गांधी पर की गई आलोचना का जवाब दिया. इसके अलावा, दलवई ने आजम खान के ‘इंकलाब’ वाले बयान, सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे और दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि करने की घोषणा पर भी अपनी बात रखी.
–
डीएससी
Skip to content