
New Delhi, 11 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दीपावली पर कांग्रेस नेताओं के बयानों और अयोध्या के विवादित ढांचे को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सुव्यवस्थित ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-हिंदू’ सोच का जीता-जागता प्रमाण है.
सुधांशु त्रिवेदी ने Wednesday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी अभी दीपावली का पर्व गुजरा है और आज भ्रातृ द्वितीया है. जहां देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ राजनीति नई निम्नताओं की तरफ जाती हुई दिखाई पड़ रही है.”
उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘डेड इकॉनोमी’ वाले बयान पर जिक्र करते हुए कहा, “India की तथाकथित ‘डेड इकॉनोमी’ में, जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था, सिर्फ धनतेरस के दिन पूरा यूरोप 3 महीने में जितना सोना-चांदी खरीदता है, उतना इस तथाकथित ‘डेड इकॉनोमी’ ने एक दिन में खरीदकर दिखाया था. इसके बावजूद यह दर्शाता है कि India की परंपराओं, धर्म और संस्कृति के प्रति कितनी अवमानना और घृणा विपक्ष के नेताओं में भरी हुई है.”
BJP MP ने कहा, “यह सिर्फ इतनी ही नहीं थी. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े ने इसे खुशियों की ईद बना दिया. आश्चर्य की बात है. वो जिस राज्य से आते हैं, कर्नाटक में त्योहार के लिए उत्सव शब्द का प्रयोग होता है. यह ‘ईद’ शब्द कहां से आ गया? यह दर्शाता है कि एक बार फिर भारतीय धर्म और संस्कृति को किस सीमा तक जाकर अपमानित किया जा सकता है, यह विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस के आचरण में दिखाई देता है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह भी आश्चर्य की बात है कि विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के Prime Minister को दीपावली की शुभकामनाएं देने में समस्या नहीं है, मलेशिया के President भी दीपावली की शुभकामनाएं दीपावली ही कहकर दे रहे हैं. Dubai के बुर्ज खलीफा पर भी दिवाली लिखा हुआ है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के मुंह पर ‘खुशियों की ईद’ छपा हुआ है.”
दीपावली को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भी सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस सांसद ने दीपावली को ‘मानव जनित रोग’ कहा है. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले ‘इंडी’ गठबंधन के लोग तमिलनाडु में हिंदू धर्म को ‘बैक्टीरिया’, ‘एचआईवी’ और ‘वायरस’ बोल चुके हैं. अब इमरान मसूद ‘मानव जनित रोग’ बता रहे हैं.”
साथ ही, सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी के ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर जवाब दिया. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “सोनिया गांधी ने एक तथाकथित इंटरव्यू में बोला कि 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने पर आंसू आ गए थे. जबकि 6 दिसंबर 1992 को कोई लाइन टेलिकास्ट नहीं हो रहा था. संजय जैसी कौन सी दिव्य दृष्टि वहां था. कौन संजय उन्हें यह दृश्य दिखा रहा था.”
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह तीनों बयान अलग-अलग नहीं हैं. यह कांग्रेस की सुव्यवस्थित ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-हिंदू’ सोच का जीता-जागता प्रमाण है. BJP MP ने इन बयानों की टाइमलाइन पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या उत्तर प्रदेश के चुनावों में कट्टरपंथी वोटों को पाने की चाहत में हिंदू धर्म को अपमानित करने की इस सीमा तक जाने के लिए कांग्रेस तैयार है.”
–
डीसीएच/
Skip to content