
New Delhi, 4 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के नए प्रकाशक से लेकर पश्चिम बंगाल, भारत-यूरोप संबंध, एयर इंडिया की फ्लाइट घटना, वंदे मातरम, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान, दिशा सालियान मामले समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्ष पर कई मामलों में राजनीति करने का आरोप लगाया. साथ ही, Government और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का बचाव किया.
सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि अब इसे हार्पर कॉलिंस प्रकाशित कर रहा है. पहले पेंगुइन ने कुछ तथ्यों से जुड़े मुद्दों के कारण किताब प्रकाशित करने से इनकार किया था. किसी किताब के प्रकाशन में लेखक और प्रकाशक दोनों की जिम्मेदारी होती है. सिंह ने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें किताब को रोकने का दावा किया गया था. उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में किताबों, फिल्मों और अखबारों पर प्रतिबंध लगाए गए थे. अब हार्पर कॉलिंस किताब प्रकाशित कर रहा है, जिसे वह सकारात्मक बात मानते हैं.
पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़े बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा का फैसला Political Governmentें नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां खतरे के आकलन के आधार पर करती हैं. किसी व्यक्ति को सुरक्षा केवल उसके पूर्व या वर्तमान Political पद के कारण नहीं, बल्कि उस पर मौजूद खतरे के स्तर के आधार पर दी जाती है.
निशु आजाद मामले में उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वीवर द्वारा India को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और यूरोप के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बताए जाने पर आरपी सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देश India को उभरती आर्थिक शक्ति के तौर पर देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि India की जीडीपी लगातार बढ़ रही है, लेकिन विपक्षी दलों को इसमें परेशानी दिखाई देती है. उन्होंने आईएमएफ और विश्व बैंक का हवाला देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारतीय अर्थव्यवस्था को सकारात्मक नजरिए से देखती हैं.
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट घटना पर आरपी सिंह ने कहा कि चालक दल से जुड़े कुछ परीक्षणों में कथित तौर पर नशे की बात सामने आई है. इस तरह के डोप टेस्ट उड़ान से पहले किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना कम हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो.
मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर आरपी सिंह ने रानी पद्मावती और जौहर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्वाभिमान से जुड़ा विषय था. उन्होंने साजिद रशीदी पर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने का आरोप लगाया.
पश्चिम बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने के शुभेंदु अधिकारी के बयान का उन्होंने स्वागत किया. आरपी सिंह ने कहा कि इससे बच्चों में बचपन से ही राष्ट्रगीत के प्रति परिचय और आदत विकसित होगी.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के मथुरा में अयोध्या और काशी की तर्ज पर भव्य परिसर बनाए जाने संबंधी बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि देश के लोग मथुरा में भव्य मंदिर बनने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने मथुरा को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि बताते हुए वहां मंदिर निर्माण की इच्छा व्यक्त की.
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे के जवाब पर आरपी सिंह ने कहा कि अब यह मामला सीबीआई के पास है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के दौरान यदि आदित्य ठाकरे को बुलाया जाता है तो वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे.
दिल्ली Police द्वारा फेसियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिए 2,873 ऐसे लोगों की पहचान किए जाने की बात पर, जिनका कथित तौर पर आपराधिक रिकॉर्ड है, आरपी सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान Police ने आयोजकों से संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों को लेकर सावधानी बरतने को कहा था. Police द्वारा पहचान पत्रों की जांच किए जाने पर प्रदर्शन से जुड़े नेताओं ने इसका विरोध किया था. बाद में Police की निगरानी में ढील के कारण बड़ी संख्या में ऐसे लोग प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज थे. उन्होंने कहा कि Police अब मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी.
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रंका से मुलाकात पर आरपी सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों के बीच कोई सकारात्मक बातचीत हुई होगी. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी का पूरा मामला विपक्ष द्वारा प्रायोजित है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूक्रेन के President से मुलाकात पर आरपी सिंह ने कहा कि India लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत कर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने हाल में रूस के President से मुलाकात के दौरान भी युद्ध समाप्त कर शांति स्थापित करने की जरूरत बताई थी. अब विदेश मंत्री ने यूक्रेन जाकर वहां के President से भी शांति बहाली के लिए कदम उठाने की अपील की है.
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कार्रवाई की मांग पर आरपी सिंह ने कहा कि विवाद की मूल पृष्ठभूमि को सामने रखना जरूरी है. उनका दावा है कि जिस स्थान पर घटना हुई, वह रामलीला मंचन का धार्मिक मंच था और वहां आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप सामने आए थे. Police रिकॉर्ड में कथित रूप से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने का उल्लेख है. इसी वजह से शुद्धिकरण किया गया था, न कि मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाना बनाने के लिए. उन्होंने यह भी कहा कि शुद्धिकरण करने वाले लोग दलित समाज से आते हैं.
तेलंगाना Government की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा को हटाए जाने के मुद्दे पर आरपी सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में उनकी पार्टी की Government में एक महिला मंत्री को पद से हटा दिया गया.
–
Skip to content