सोनिया की किताब पर कृपाशंकर बोले, सत्ता नहीं मिलने की हताशा में बौखला गई है कांग्रेस

Mumbai , 24 नवंबर . सोनिया गांधी की किताब पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कृपाशंकर ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर कांग्रेस ने खून की नदियां बहने की बात कही थी, लेकिन कश्मीर में चींटी तक नहीं मरी. कृपाशंकर ने कहा कि सत्ता न मिलने की हताशा में कांग्रेस बौखला गई है, इसलिए ऐसे बयान आ रहे हैं.

सोनिया गांधी की किताब को लेकर भाजपा नेता कृपाशंकर ने कहा, “मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से उसका कोई लेना-देना नहीं है, आज की Government से कोई लेना-देना नहीं है. 2014 में भारतीय जनता पार्टी की Government बनने के बाद आप देखिए. 5 अगस्त 2019 को जब 370 हटाया गया था, तो यही लोग कह रहे थे कि खून की नदियां बहेंगी. आज वहां चींटी नहीं मरी है. जिसको जो कहना है, जो किताब लिखनी है, पढ़नी है, पढ़ें पर यह देश सब जानता है.”

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं. जो सच है, वह सच है. देश के Prime Minister की हत्या होना दुखद विषय था. अब कहने को कोई कुछ भी कह दे, कोई अंतर नहीं आता. आज वह इतने फ्रस्ट्रेशन में हैं कि कहीं सत्ता नहीं मिल रही है, ऐसे में उन्हें बोलने दीजिए.

भाजपा नेता ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ चुका हूं. उसके बारे में मुझे कोई वक्त भी नहीं देना है. एक फिल्मी गाना है कि, ‘जिस गली में तेरा घर न हो बालमा, उस गली से हमें गुजरना नहीं.’ लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र हैं. कोई कहां से लड़े, वह उनकी पार्टी और उनका विचार है.

भाजपा नेता कृपाशंकर ने कहा कि वह किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी दृष्टि चेक करा लें कि क्या दिखाई पड़ता है. एक बार कथा हो रही थी. जो कथावाचक थे, वे कह रहे थे कि अशोक वाटिका में सफेद फूल बहुत हुआ करते थे. हनुमान ने कहा कि मैं अशोक वाटिका में गया था, तो सारे फूल लाल थे.

उन्होंने कहा कि जब प्रभु रामचंद्र के पास गए और कहा कि अशोक वाटिका में गया था, फूल सारे लाल थे, तो भगवान राम ने हनुमान से कहा कि आपकी आंखें लाल थीं, आप गुस्से में थे, इसलिए सब लाल दिखाई पड़ा. वह तो हनुमान और भगवान राम की बात है, लेकिन इन लोगों को शायद रोशनी कम हो गई होगी, दिखाई नहीं पड़ रहा है. जो चश्मा है, जो दूरदर्शिता है, वही देखेंगे ना.

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि 403 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी मिलकर लड़ेंगे, इतना मुझे पता है. आगे कौन आएगा, कौन जाएगा, यह सब आते-जाते रहते हैं. उससे भारतीय जनता पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

कृपाशंकर ने कहा कि 2017 और 2022 के चुनाव में जो नतीजे आए थे, इस बार उससे भी कहीं ज्यादा दो-तिहाई बहुमत से विधायकों की सीटें भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को मिलेंगी. अगर आप उत्तर प्रदेश का चुनाव देखने जाते हैं, तो 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश देख लीजिए और 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश देख लीजिए. ऐसे तो ठीक है, लोग घूमते-फिरते हैं, टहलते हैं, कोई भी अपना झंडा लेकर लड़ सकता है. लोकतंत्र है, देश स्वतंत्र है.

यूपी चुनाव में भाजपा के मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि हर मुद्दा हमारा मुद्दा है. मुद्दा अगर किसी के पास है तो भारतीय जनता पार्टी के पास है. राष्ट्रवाद बड़ा मुद्दा है, हिंदुत्व बड़ा मुद्दा है, विकास बड़ा मुद्दा है. जो काम 2014 के बाद के India में हुए हैं, आप देखिए. उत्तर प्रदेश जाइए. एक समय कानून-व्यवस्था के बारे में Mumbai में बैठकर लोग कहते थे कि अगर सबसे खराब कानून-व्यवस्था कहीं है तो उसका नाम उत्तर प्रदेश और बिहार है. आज अगर सबसे बढ़िया कानून-व्यवस्था कहीं है, तो उसका नाम उत्तर प्रदेश है.

–