सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026: राजस्थान ने झारखंड को 55 रनों से हराया, विदर्भ, हिमाचल, बिहार ने दर्ज की जीत

New Delhi, 16 नवंबर . सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट (स्मैट) 2026 में Monday को विदर्भ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Odisha को 8 विकेट से हराया. वहीं, Rajasthan ने डिफेंडिंग चैंपियन Jharkhand के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की. बिहार और Himachal Pradesh का प्रदर्शन भी दमदार रहा.

Odisha बनाम विदर्भ: ग्रुप डी के मुकाबले में Odisha ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 161 रन बनाए. टीम की ओर से गौरव चौधरी ने 28 गेंदों में 53 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. हालांकि, विदर्भ ने 162 रनों के लक्ष्य को आसानी से 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विदर्भ की तरफ से कप्तान अथर्व तायडे ने महज 48 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दानिश मालेवार ने 42 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रन बनाए.

Himachal Pradesh बनाम आंध्र: ग्रुप सी के मुकाबले में Himachal Pradesh ने आंध्र को 8 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए Himachal Pradesh ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए. टीम की ओर से आयुष जमवाल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि नेहल वढेरा ने 35 रनों का योगदान दिया. आंध्र की ओर से गेंदबाजी में चेयपुरापल्ली स्टीफन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट निकाले. जवाब में आंध्र की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी. अश्विन हेब्बर ने 27 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, तो एसडीएनवी प्रसाद ने 28 रनों का योगदान दिया. हिमाचल की ओर से गेंदबाजी में आयुष ने 3 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

Rajasthan बनाम Jharkhand: Rajasthan ने ग्रुप एक के मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Jharkhand को 55 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए Rajasthan की पूरी टीम 19.3 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हुई. Rajasthan की तरफ से रोहन राजभर ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 32 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इसके जवाब में Jharkhand की पूरी टीम सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई. Jharkhand की ओर से सुशांत मिश्रा ने सर्वाधिक नाबाद 40 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. Rajasthan की तरफ से मानव सुथार ने 25 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

बिहार बनाम रेलवे: ग्रुप बी के मुकाबले में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए. टीम की ओर से जयंत लखन ने 44 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. हालांकि, बिहार ने 138 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आयुष लोहारुका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 रनों की दमदार पारी खेली.

–

एसएम/एएस