सेशेस्ल राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अर्नेस्टा की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर

New Delhi, 3 सितंबर . सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एचई अजरेल अर्नेस्टा ने India दौरे के तीसरे दिन Thursday को उपPresident सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने कई क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उपPresident सीपी राधाकृष्णन के अकाउंट से दी गई जानकारी में कहा गया, “उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने आज पार्लियामेंट हाउस में सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एचई अजरेल अर्नेस्टा कर रही थीं.”

दोंनों पक्षों के बीच हुई इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री भोजन के सहयोग और कैपेसिटी बिल्डिंग में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया.

एक्स पर साझा जानकारी में कहा गया, “उपPresident (सीपी राधाकृष्णन) ने कहा कि भारत, सेशेल्स के साथ पार्लियामेंट्री कामकाज के लिए अपनी एआई विशेषज्ञता साझा करने के लिए तैयार है. इसमें ट्रांसलेशन और डिजिटल आर्काइव शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की गहरी दोस्ती को फिर से सुनिश्चित किया और करीबी संसदीय जुड़ाव का स्वागत किया.”

बता दें, इससे पहले अर्नेस्टा ने Wednesday को Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की. उन्होंने संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ाने तथा क्षमता निर्माण, डिजिटल संसद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग पर चर्चा की. ओम बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि India और सेशेल्स के बीच निरंतर संसदीय संवाद द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करेगा और घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करेगा.

बैठक के बाद ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जिक्र किया, “सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अजारेल अर्नेस्टा और India की संसद में आए विशिष्ट संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय रहा. हमारी चर्चाओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की अटूट मित्रता को और मजबूत किया. साथ ही, संसदीय आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण, डिजिटल संसद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ और राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाते हुए हमने वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की. हिंद महासागर क्षेत्र में India के विजन ‘महासागर’ को आगे बढ़ाने में सेशेल्स एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है. मुझे विश्वास है कि निरंतर संसदीय सहभागिता हमारी साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी और हमारे घनिष्ठ एवं स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी.”

एबीएम