
उधम सिंह नगर, 5 अक्टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Monday सुबह सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया. स्वच्छता अभियान से पहले Chief Minister ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया.
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान Chief Minister ने स्वयं श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की. उन्होंने उपस्थितजनों और आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है. इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब कमेटी ने Chief Minister को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया.
इस दौरान Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों के बेदाग व समर्पित जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने जीवन का हर पल और क्षण India माता और देशवासियों के उत्थान के लिए समर्पित किया है. Chief Minister और Prime Minister के रूप में लगातार 25 वर्षों तक जनसेवा करने वाले वे देश के एकमात्र नेता हैं.
Chief Minister ने कहा कि 17 सितंबर Prime Minister के जन्मदिवस से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज पावन नानकमत्ता साहिब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन राज्य है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा.
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सतीश भट्ट, कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, सचिव सरदार हरभजन सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह ढिल्लों,सुखवंत सिंह भुल्लर, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम ऋचा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
–
ओपी/एएस
Skip to content