
नोएडा, 19 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का 17 अक्टूबर को समापन हो गया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से नोएडा के सेक्टर-65 स्थित सी-62 कार्यालय में इस अभियान के तहत 34वें मेगा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया.
एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान कुल 754 लोगों ने शिविर में सहभागिता की, जिनमें से 606 लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार केंद्र और उत्तर प्रदेश Government की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया. शिविर में पहुंचे लोगों को आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को संबंधित सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहायता की गई. अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाना रहा.
गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से जारी विवरण के अनुसार, एक महीने तक चले शिविर में नौ प्रमुख योजनाओं और सेवाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई. इनमें आयुष्मान योजना के तहत 403 लाभार्थियों को लाभ मिला, जबकि 546 लोगों के आवेदन या संबंधित प्रक्रिया का विवरण शिविर के आंकड़ों में दर्ज किया गया है. ई-श्रम कार्ड के तहत 82 लाभार्थियों को सहायता मिली और 87 लोगों की प्रक्रिया का विवरण दिया गया है. इसके अलावा रूफटॉप गार्डनिंग योजना के तहत 30, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 35 और पीएम-एडिप योजना के तहत 25 लोगों को सहायता प्रदान की गई.
आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए 15 लोगों, Chief Minister युवा उद्यमी योजना के तहत छह लोगों, सुरक्षा बीमा योजना के तहत पांच लोगों और वोटर कार्ड से संबंधित कार्य के लिए पांच लोगों को सहायता मिली. केंद्र की ओर से बताया गया कि पात्रता के आधार पर लोगों को आयुष्मान योजना, ई-श्रम कार्ड, रूफटॉप गार्डनिंग, राष्ट्रीय वयोश्री, Prime Minister स्वनिधि, पीएम-एडिप, सुरक्षा बीमा योजना, Chief Minister सुमंगला योजना, अभ्युदय कोचिंग, सुकन्या समृद्धि योजना, Chief Minister युवा उद्यमी योजना, विधवा पेंशन और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया.
गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का यह अभियान पिछले तीन वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है. वर्तमान सेवा संकल्प अभियान से पहले केंद्र की ओर से 33 आउटरीच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं. इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया समझाने और पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त करने में मदद की जाती रही है. अभियान के समापन के अवसर पर केंद्र की ओर से कहा गया कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह पहल आगे भी जारी रहेगी.
Prime Minister के विकसित India के संकल्प और अंत्योदय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से स्पष्ट किया गया कि अभियान समाप्त होने के बाद भी सेक्टर-65 स्थित सी-62 कार्यालय में सामान्य कार्यदिवसों के दौरान लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी.
इच्छुक लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और संबंधित सेवाओं के लिए केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए हेल्पडेस्क नंबर 9891408720 जारी किया गया है. केंद्र से जुड़ी जानकारी social media हैंडल के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है. अभियान के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई, जबकि आगे भी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर और नियमित सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content