
New Delhi, 31 अगस्त . दिल्ली Police मुख्यालय (पीएचक्यू) के आदर्श ऑडिटोरियम में Monday को एक विशेष पिपिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे 101 दिल्ली Police कर्मियों को मानद पदोन्नति योजना के तहत अगले उच्च पद के मानद रैंक प्रदान किए गए.
समारोह की अध्यक्षता दिल्ली Police के विशेष Police आयुक्त (कार्मिक एवं वित्त) राजेश खुराना ने की. इस अवसर पर दिल्ली Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को औपचारिक रूप से उनके नए मानद रैंक प्रदान किए.
आईपीएस राजेश खुराना ने दिल्ली Police आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस गरिमामय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मानव संसाधन, सामान्य प्रशासन और कल्याण विभाग के प्रयासों की भी सराहना की.
खुराना ने कहा, “यदि जीवन एक उत्सव है तो उसकी असली खुशी अपने प्रियजनों के साथ उसे मनाने में है.” उन्होंने कहा कि लंबे सेवा काल के दौरान Policeकर्मियों को अक्सर अपने परिवारों के साथ समय बिताने का अवसर कम मिलता है. ऐसे में यह अवसर उन कर्मियों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने अपने जीवन के 35 से 40 वर्ष संगठन की सेवा में समर्पित किए हैं और अब अपने सहयोगियों तथा परिवारजनों की मौजूदगी में सेवा का अंतिम दिन पूरा कर रहे हैं.
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने हर परिस्थिति में Policeकर्मियों का साथ दिया और उनके सेवा जीवन में अहम योगदान निभाया.
विशेष Police आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ, सुखी और संतोषपूर्ण सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि दिल्ली Police परिवार हमेशा उनके साथ जुड़ा रहेगा.
मानद पदोन्नति योजना के तहत कुल 101 कर्मियों को अगले उच्च पद के मानद रैंक प्रदान किए गए. इनमें 9 हेड constableों को मानद रूप से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनाया गया. 32 सहायक उपनिरीक्षकों को मानद रूप से उपनिरीक्षक (एसआई) पद प्रदान किया गया. 60 उपनिरीक्षकों को मानद रूप से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रैंक दी गई.
इस समारोह में दिल्ली Police के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त हो रहे Policeकर्मी तथा उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
–
एएमटी/
Skip to content