
रायपुर, 30 सितंबर . नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए योग्य नागरिकों से कुल 710 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सेल-बीएसपी ने ट्रेड/विषय के अनुसार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 710 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस – आईटीआई के 516 और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 124 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पद शामिल हैं. ट्रेड अप्रेंटिस – आईटीआई के 516 पदों में इलेक्ट्रीशियन के 95, फिटर के 80, मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्पेशल इफेक्ट्स के 9, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स के 20, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 20, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन के 25, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 35, मशीनिस्ट के 25, टर्नर के 15, वेल्डर के 15, आईसीटीएसएम के 15, एओसीपी के 15, डीजल मैकेनिक के 15, टूल और डाई मेकर के 10, एलएसीपी के 10, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी के 20, सेंट्रल एसी प्लांट मैकेनिक के 16, वुड वर्क टेक्नीशियन के 10, स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) के 10, स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के 10, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन के 10, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग (एचएचके) के 6, मेसन के 10 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के 10 पद शामिल हैं.
डिप्लोमा अप्रेंटिस के 124 पदों में सिरेमिक टेक्नोलॉजी के 2, केमिकल के 2, सिविल के 10, कंप्यूटर साइंस के 5, ईईई के 5, इलेक्ट्रिकल के 10, मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स के 10, मेटलर्जी के 20, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के 10, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 5, ऑटोमोबाइल के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के 8, नर्सिंग में डिप्लोमा (जीएनएम) के 5, फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (डीपी) के 5, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएमएलटी) के 5, रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीआरटी) में 5, एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएक्सटी) में 5, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीओटीटी) में 2 और फार्मेसी में डिप्लोमा (डी फॉर्मा) डीपी के 5 पद शामिल हैं.
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पदों में सिरेमिक टेक्नोलॉजी के 2, केमिकल के 2, सिविल के 5, कंप्यूटर साइंस के 2, ईईई के 2, इलेक्ट्रिकल के 2, मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स के 2, मेटलर्जी के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के 2, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 2, ऑटोमोबाइल के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन के 5, प्रोडक्शन के 5, बैचलर इन आर्ट्स (बीए) के 5, बैचलर इन साइंस (बीएससी) के 3, बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) के 5, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के 5, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) के 5, नर्सिंग में बीएससी के 5 और डेटा एंट्री ऑपरेटर (पीजीडीसीए) डीईओ के 2 पद शामिल हैं.
अप्रेंटिस की इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई के लिए सबसे पहले खुद को एनएपीएस पोर्टल पर और ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें. इसके बाद सेल-बीएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें.
अप्रेंटिस के इन पदों के लिए सिर्फ वे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जिन्होंने रेगुलर उम्मीदवार के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से क्वालिफाइंग परीक्षा आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री (जो भी लागू हो) पिछले पांच वर्षों (2022, 2023, 2024, 2025 और 2026) में पूरी की है. वहीं, वे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं, जिन्होंने किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की है या अभी कर रहे हैं या जिनके पास एक वर्ष का जॉब एक्सपीरियंस है.
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) के लिए 9,600 रुपए और डिग्री/डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे.
विभिन्न ट्रेड/शाखाओं के आधार पर वॉक-इन 27 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच ‘कमरा नंबर 123, एचआरडीसी भिलाई स्टील प्लांट, छत्तीसगढ़-490001’ के पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच तय किया गया है. ऐसे में जो अभ्यर्थी वॉक-इन में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी याद से ले जाएं.
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, वॉक-इन आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सेल-बीएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content