
New Delhi, 24 नवंबर भारतीय सेना की ‘विंग्स ऑफ वेलर एंड यूनिटी’ अभियान टीम ने कच्छ की खाड़ी के ऊपर करीब 48 किलोमीटर की समुद्री दूरी हवाई मार्ग से तय कर एक नया कीर्तिमान बनाया. टीम ने जामनगर से मुंद्रा तक चार विमानों के समूह में उड़ान भरी. इस अभियान में दो माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे. समुद्र के ऊपर इस उड़ान के दौरान टीम के सदस्यों ने अपने साहस, सटीक उड़ान कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया.
इस बीच Tuesday 24 नवंबर को थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी पदों की ओर से समस्त देशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं. सेना के इस हवाई अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ ने किया. इसका उद्देश्य देश में माइक्रोलाइट विमान उड़ान और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग को बढ़ावा देना है. चार विमानों के एक साथ समुद्र पार करने की इस उपलब्धि ने साहसिक विमानन के क्षेत्र में एक नया उदाहरण पेश किया है.
माइक्रोलाइट विमान आकार में छोटे और हल्के होते हैं. इनके जरिए लंबी दूरी की हवाई यात्रा करना विशेष तैयारी, उड़ान कौशल और साहस की मांग करता है. दरअसल सेना की टीम माउंटेन ईगल्स लगातार नए प्रयोगों और चुनौतीपूर्ण अभियानों के जरिए इन गतिविधियों की संभावनाओं को आगे बढ़ा रही है. यह अभियान भारतीय सेना के साहस, नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है.
साथ ही, यह दिखाता है कि सेना के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नए लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. गौरतलब है कि भारतीय सेना ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभक्ति और साहसिक अभियान का एक अनूठा संगम भी पेश किया है. इसके तहत भारतीय सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम ने एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की.
इस अभियान के तहत सेना की टीम माइक्रोलाइट विमानों से 4,424 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है और देश के 35 अलग-अलग स्थानों से गुजरेगी. भारतीय सेना के अनुसार इस लंबी हवाई यात्रा का समापन 9 दिसंबर 2026 को Bengaluru में होगा. भारतीय सेना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद करना और इसके संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है.
सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम इस अभियान के जरिए आसमान में India की एकता, राष्ट्रीय गौरव और अदम्य साहस का संदेश दे रही है. सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम द्वारा गया से शुरू की गई यह यात्रा देश के 35 गंतव्यों को जोड़ते हुए Bengaluru तक पहुंचेगी. 4,424 किलोमीटर की यह हवाई दूरी अभियान के व्यापक स्वरूप और इसमें शामिल साहसिक चुनौती को दर्शाती है.
–
जीसीबी/एएस
Skip to content