
नागपुर, 6 अक्टूबर . Maharashtra Government के मंत्री आशीष जायसवाल ने सूखे से निपटने, चारे के उत्पादन, गढ़चिरौली में जुए के खिलाफ कार्रवाई और मंगेश चिवाटे की उम्मीदवारी पर मीडिया से बातचीत की. साथ ही, उन्होंने Chief Minister और उप-मुख्यमंत्रियों पर विजय वडेट्टीवार की टिप्पणियों की आलोचना भी की.
सूखे से निपटने और चारे के उत्पादन पर आशीष जायसवाल ने कहा कि राजस्व मंत्री के साथ बातचीत हुई है. राज्य के पशुधन के लिए चारे के उत्पादन को लेकर 19 जून को एक नीति बनाई गई थी. इस योजना में Maharashtra में सरकारी जमीन को स्वयं-सहायता समूहों को लीज पर देना शामिल है, ताकि चारे का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा हो सके और जिलों के बीच तालमेल बिठाया जा सके. खासकर सूखे से प्रभावित इलाकों की जरूरतों को उपलब्ध संसाधनों से जोड़ना है. सूखा समिति के अध्यक्ष ने एक और बैठक बुलाई है. हम सूखे की स्थिति से निपटने और पानी का सही प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. Government इस स्थिति से पैदा हुए तनाव और मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में बनने वाले हालात के बारे में भी फैसले लेगी.
गढ़चिरौली में जुए के कारोबार पर आशीष जायसवाल ने कहा कि Police अधीक्षक (एसपी) इस मामले में जानकारी जुटा रहे हैं. गढ़चिरौली Police बल बहुत सक्रिय और सतर्क है. हालांकि यह इलाका बहुत बड़ा है और इसमें दूर-दराज के इलाके भी शामिल हैं, जहां ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, फिर भी उचित कार्रवाई की जाएगी. अगर गढ़चिरौली जैसे बड़े इलाके में ऐसी कोई घटना हुई है, तो उस पर ध्यान दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी.
विधान परिषद चुनाव में पुणे से मंगेश चिवटे द्वारा नामांकन दाखिल करने पर आशीष जायसवाल ने कहा कि मंगेश चिवटे लंबे समय से संपर्क में हैं और उन्होंने पहले स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है. महायुति के नेता के तौर पर एकनाथ शिंदे इस बारे में उचित फैसला लेंगे. हम सभी को लगा कि मंगेश चिवटे जैसे समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवारी मिलनी चाहिए थी. हालांकि, अंतिम फैसला एकनाथ शिंदे का होगा.
विजय वडेट्टीवार ने बयान दिया है कि Chief Minister और उपChief Minister बात नहीं करते. इस पर मंत्री ने कहा कि जब विजय वडेट्टीवार दूसरों की तरफ एक उंगली उठाते हैं, तो चार उंगलियां उनकी अपनी तरफ उठती हैं. वे विपक्ष में हैं, जो लोग पार्टी में हैं, वे अपना काम कर रहे हैं.
–
ओपी/एएस
Skip to content