सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के लिए आगे आया सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट, सीएम राहत कोष में सौंपी मदद

Mumbai , 10 नवंबर . Maharashtra के सूखा प्रभावित किसानों और अन्य जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने Chief Minister राहत कोष में 10 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी है. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने Chief Minister राहत कोष को राशि सौंपने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में सूखे के कारण लोग पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं. ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंदों की सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है.

समाचार एजेंसी से खास बातचीत में सदा सरवणकर ने कहा कि पूरे Maharashtra के बहुत से जिलों में सूखे की स्थिति है. वहां लोगों को पानी की परेशानी हो रही है. खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं है और लोगों को पीने के पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi, Maharashtra के Chief Minister और उपChief Minister प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. Government की ओर से जरूरतमंदों को जितनी संभव हो सके, उतनी सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में गणेश भक्तों की ओर से भी मदद पहुंचाना उनका फर्ज है. इसी भावना के साथ मंदिर ट्रस्ट ने प्रस्ताव रखा और Chief Minister सहायता निधि में 10 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई, ताकि सूखा प्रभावित किसानों और नागरिकों की मदद की जा सके. सरवणकर ने कहा कि जब भी कोई कठिन समय आता है, तब सभी लोगों को एकजुट होकर जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना चाहिए. ऐसे संकट के दौरान केवल Government ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. Chief Minister और उपChief Minister अपने स्तर पर सहायता के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है.

उन्होंने मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों सहित सभी धार्मिक स्थलों से जरूरत के समय सहायता पहुंचाने की अपील की. सरवणकर ने कहा कि यदि हर जगह से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाए और सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तो Maharashtra इस संकट से बेहतर तरीके से बाहर निकल सकता है. उन्होंने मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने और सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

–