
Mumbai , 28 अक्टूबर . Actress अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं. जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है. वह Mumbai के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत Actor सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे. अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है.
अब Actress अदा शर्मा ने से बातचीत में बताया कि उनके लिए इस तरह रहना किसी हिम्मत का काम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सुकून से जुड़ा फैसला है.
द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अदा ने कहा, ”इसमें हिम्मत जैसी कोई बात नहीं है. मैं उस घर में किराए पर रहती हूं और मेरी जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत भी वहां किराए पर ही रहते थे. मैं खुद को एक अच्छी इंसान मानती हूं और सुशांत भी बहुत अच्छे इंसान थे. ऐसे में एक अच्छे घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होने का सवाल ही नहीं उठता.”
अदा ने कहा, ”हर इंसान की पसंद और आराम का तरीका अलग होता है. कुछ लोगों को सोने के लिए मुलायम गद्दा पसंद होता है, जबकि कुछ लोग कड़क गद्दे पर सोना पसंद करते हैं, ताकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस हो. वहीं, कई लोगों ने बिना गद्दे के सोने का ट्राई ही नहीं किया होता. मुझे जमीन पर सोने से ही सुकून की नींद आती है. मेरी मां को भी इसी तरह रहना पसंद है.”
बता दें कि अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे बेसिक फर्नीचर भी नहीं हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. वह अपने इस फैसले को मजाकिया अंदाज में समझा चुकी हैं कि जब जमीन पर सोकर भी अच्छी नींद ली जा सकती है तो बेड की जरूरत क्यों? अदा का कहना है कि जमीन पर सोने से पूरा फर्श इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी बड़े बेड से भी ज्यादा जगह देता है.
अदा ने संग बातचीत में घर से जुड़ी एक और खास बात बताई. उन्होंने कहा, ”मैं और मेरी मां घर के गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और उन्हें ही खाते हैं. मेरे लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह जगह है जहां मैं अपनी तरह से रह सकती हूं और सुकून महसूस करती हूं.”
अदा ने कहा, ”शूटिंग के कारण मैं करीब दो महीने बाद घर लौटी हूं. इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के दौरान मैंने अपने घर को काफी मिस किया. घर लौटने के बाद मैंने चैन की नींद ली और मेरे लिए यह अनुभव जादुई था. घर ऐसा होना चाहिए, जिसे आप दूर रहने पर याद करें.”
–
पीके/डीकेपी
Skip to content