
सुल्तानपुर, 11 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में Police और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया. Police ने घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से .315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं.
सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि Saturday-Sunday की मध्यरात्रि को सुलतानपुर के थाना बंधुआंकला Police को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति गोकशी करने जा रहे हैं. सूचना पर Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति दिखाई दिए. दोनों Police टीम को देखकर देख कर मौके से भागने लगे. Police द्वारा उनका पीछा किया गया तो हसनगंज से बीबीपुर मार्ग किनारे उनके द्वारा Police पर फायरिंग की गई. Police द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के दाहिने पैर में Police की गोली लगी, जिसकी पहचान फिरोज पुत्र सागर के रूप में हुई है.
सीओ ने बताया कि फिरोज के विरुद्ध पहले से ही थाना कुड़वार में गोकशी का एक मुकदमा दर्ज है. घायल फिरोज को गिरफ्तार कर तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी हसनगंज ले जाया गया. वहीं, दूसरे आरोपी अमजद अली को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के पास से मौके पर दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस एवं गोकशी में प्रयुक्त होने वाले हथियार चापड़ चाकू बरामद हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इसकेअलावा, बुलंदशहर जिले के गुलावठी में Police और स्वाट टीम की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की गोली लगने से गैंग सरगना शहजाद और शाहरुख घायल हो गए. Police ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, एक वाहन, चोरी की दो भैंस और 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ भूरा निवासी थाना मुंडाली, मेरठ; शाहरुख मेवाती निवासी नौरंगाबाद, मोहरू नगला, थाना पलवल, Haryana; फैसल निवासी चौधरीबाड़ा, सिकंदराबाद; शरीफ निवासी सिकंदराबाद और रिजवान निवासी जलीलपुर, थाना जहांगीराबाद शामिल हैं.
Police के मुताबिक, गैंग सरगना शहजाद उर्फ भूरा वर्ष 2012 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. उसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, शाहरुख मेवाती पर आठ, फैसल पर सात, शरीफ पर 19 और रिजवान पर सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.
–
ओपी/एएस
Skip to content